न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ताली’ के टीजर में देखें ट्रांसजेंडर बनीं सुष्मिता सेन का धमाकेदार अंदाज, ‘ड्रीम गर्ल 2’ का प्रोमो है मजेदार

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की वेब सीरीज 'ताली' लंबे समय से लाइमलाइट में है। सुष्मिता 'ताली' से जुड़े अपडेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jul 2023 7:09:57

‘ताली’ के टीजर में देखें ट्रांसजेंडर बनीं सुष्मिता सेन का धमाकेदार अंदाज, ‘ड्रीम गर्ल 2’ का प्रोमो है मजेदार

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की वेब सीरीज 'ताली' लंबे समय से लाइमलाइट में है। सुष्मिता 'ताली' से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत के जीवन पर बनी इस सीरीज का पोस्टर रिलीज हो चुका है। अब इसका टीजर जारी हुआ है, जिसमें किन्नर के रोल में सुष्मिता का दमदार रूप दिख रहा है। 'ताली' 15 अगस्त से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। 46 सैकंड के टीजर में सुष्मिता तेज-तर्रार अंदाज में दिखीं।

इस टीजर के वॉइस ओवर में सुष्मिता कहती हैं, "मैं गौरी, जिसे कोई हिजड़ा बुलाता है,तो कोई सोशल वर्कर, कोई नौटंकी तो कोई गेम चेंजर। ये कहानी इसी सफर की है, गाली से ताली तक।" आपको बता दें कि गौरी ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हैं। वह किन्नरों के कल्याण के लिए 'सखी चार चौगी' नाम की संस्था चलाती हैं। संस्था सुरक्षित यौन संबंध के प्रति जागरूकता के लिए काम करती है। गौरी ने किन्नरों के गोद लेने के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी। उल्लेखनीय है कि मार्च में सुष्मिता ने बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे उबरने के बाद 'ताली' उनका पहला प्रोजेक्ट है। सुष्मिता की 'आर्या 3' वेब सीरीज भी सुर्खियों में है।

‘ड्रीम गर्ल 2’ के प्रोमो में चंकी पांडे भी दिखे ‘पूजा’ के दीवाने

एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का फैंस में काफी क्रेज है। राज शांडिल्य की कॉमेडी मूवी ‘ड्रीम गर्ल 2’ अगले महीने स्वतंत्रता दिवस के बाद 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच मूवी का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें पूजा (आयुष्मान) अनन्या के पिता एक्टर चंकी पांडे से फोन पर बात करती दिख रही है। अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर यह प्रोमो पोस्ट किया है। वीडियो में चंकी फोन को स्क्रॉल करते रहते हैं, तभी अनन्या उन पर चिल्लाते हुए आती है कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ उसकी फिल्म है, पूजा की नहीं।

फिर वह अपने पिता से फिल्म के प्रोड्यूसर बालाजी मूवीज को फोन करने और इसे ठीक करने के लिए कहती हैं। चंकी बालाजी को फोन करने के बहाने फिर से पूजा को कॉल करते हैं औऱ उससे बात करते हैं। इसमें यह दिखाया गया है कि चंकी भी पूजा पर मरते हैं। इस वीडियो को शेयर कर अनन्या ने लिखा कि पापा, रियली, मुझे लगा आप बालाजी से बात कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 1 अगस्त को आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश