न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘संत तुकाराम’ में शीना चौहान की दमदार एंट्री पर सुष्मिता सेन ने किया रिएक्ट, भावुक पोस्ट कर कहा– गर्व है

सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री शीना चौहान की पहली हिंदी फिल्म ‘संत तुकाराम’ में उनके दमदार डेब्यू की जमकर तारीफ़ की। गुरु-शिष्य की इस खूबसूरत बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 1:08:14

‘संत तुकाराम’ में शीना चौहान की दमदार एंट्री पर सुष्मिता सेन ने किया रिएक्ट, भावुक पोस्ट कर कहा– गर्व है

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अभिनेत्री शीना चौहान की पहली हिंदी फ़िल्म में शानदार शुरुआत की जमकर सराहना की। सुष्मिता, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती समय में शीना को गाइड किया था, ने भावुक अंदाज़ में लिखा – “शीना एक बेहतरीन अभिनेत्री और शानदार इंसान हैं, मुझे उन पर बेहद गर्व है।”

गुरु का भावुक संदेश

फ़िल्म का ट्रेलर देखने के बाद सुष्मिता सेन ने दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा। उन्होंने कहा – "आपकी विनम्रता और कृतज्ञता हमेशा मुझे प्रभावित करती रही है। आपका सफ़र मेरे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद। भले ही मैंने हर बार प्रतिक्रिया न दी हो, लेकिन मैंने आपकी तरक्की को बड़े गर्व और खुशी के साथ महसूस किया है। मुझे यक़ीन है कि आप निरंतर आगे बढ़ेंगी। आपकी हर उपलब्धि मेहनत और ईमानदारी से अर्जित है। ट्रेलर बेहद पसंद आया, बस आपको और ज्यादा देखने की इच्छा है। मैंने अपना गर्व सार्वजनिक कर दिया है… मैं आपसे बेहद प्यार करती हूँ।”

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और प्रशंसकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी गुरु-शिष्य के इस रिश्ते को सलाम किया।

शीना चौहान ने जताई कृतज्ञता

सुष्मिता सेन की इस भावुक सराहना पर प्रतिक्रिया देते हुए शीना ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कहा –
"जब मैं पहली बार मुंबई आई थी तो सुष्मिता सेन से मिलने का अवसर मिला। एक ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेते समय मैंने उनसे ट्रेनिंग ली और एक महीने से ज़्यादा उनके साथ रही। उनसे मैंने अभिनय की नैतिकता, प्रोफ़ेशनलिज़्म, मेहनत और अनुशासन का महत्व सीखा। उन्होंने सिखाया कि सिर्फ टैलेंट ही नहीं, बल्कि इंसानियत और निरंतर प्रयास सफलता की असली कुंजी हैं। मेरे करियर की शुरुआत में वे मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं।”

करियर का अहम मुकाम

‘संत तुकाराम’ जैसी ऐतिहासिक बायोपिक में शीना चौहान अभिनेता सुबोध भावे के साथ अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके संवेदनशील अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल रही है। ऐसे समय में अपने गुरु की ओर से मिले इस विशेष संदेश ने उनके लिए यह पल और भी खास बना दिया है।

शीना अब भारतीय सिनेमा की उभरती प्रतिभाओं में गिनी जा रही हैं और सुष्मिता सेन की प्रेरणा तथा आशीर्वाद उनके आगे के सफ़र को और मजबूती देने का काम करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह