न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुष्मिता सेन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, माधुरी दीक्षित ने चलाई स्पीड बोट, वीडियो वायरल

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस की दिलचस्पी उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jul 2023 7:50:06

सुष्मिता सेन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, माधुरी दीक्षित ने चलाई स्पीड बोट, वीडियो वायरल

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस की दिलचस्पी उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी रहती है। सुष्मिता ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया जहां उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया। सुष्मिता को मार्च में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एंजियोप्लास्टी और स्टेंट इम्प्लांट से गुजरना पड़ा था। इंस्टाग्राम लाइव सेशन अचानक हुआ और सुष्मिता के साथ उनकी छोटी बेटी अलीसा भी थीं।

सुष्मिता के कई फैंस उनकी तबीयत को लेकर काफी चिंतित दिखे तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि मेरा स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। मैं अच्छा खा रही हूं। सुष्मिता ने जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली अपनी वेबसीरीज आर्या के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं आर्या 3 का भी इंतजार कर रही हूं। मुझे लगता है कि इस बार यह बहुत प्यारी होने वाली है।

इसमें बहुत कुछ शामिल है... जब हम अंततः आर्या पर चर्चा करेंगे तो आपको बताने के लिए बहुत सी चीजें हैं, हमने जो कुछ किया, हेल्थ संबंधी डर और हमारे द्वारा पोस्ट किए गए सभी कार्यों के बारे में। मुझे आशा है कि आपको यह पसंद आएगी। सुष्मिता ने इस वीडियो को इस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा कि, "#इंस्टालाइव #जस्टबीइंग, मुझे आप लोगों की याद आई!!! आप मेरी जिंदगी में जो भी अच्छाई लेकर आए हैं, उसके लिए आपसे प्यार करती हूं...हमेशा!!! #आपकी सच्चाई #डुग्गाडुग्गा।”

sushmita sen,madhuri dixit,sushmita sen heart attack,sushmita sen health,dr. sriram nene,madhuri dixit speed boat

माधुरी के पति श्रीराम नेने ने किया वीडियो शूट

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के रूप में मशहूर माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में कमाल की एक्टिंग के साथ लोगों को अपने जादू में बांध लिया था। उनकी एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में आईं। माधुरी स्क्रीन पर जितनी सुंदर लगती थीं उतनी ही वजनदार उनकी एक्टिंग होती थी। इसके अलावा उनके डांस का तो कोई मुकाबला ही नहीं था। फिलहाल वे एक्टिंग से ब्रेक लेकर परिवार को संभालने में बिजी हैं। अब 56 साल की माधुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फैमिली के साथ स्पीड बोट की सवारी करती हुई नजर आ रही हैं।

खास बात ये है कि माधुरी खुद इस स्पीड बोट को चला रही हैं। उनके पति श्रीराम नेने वीडियो शूट कर रहे हैं। नेने ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि यह थ्रोबैक यानी कोई पुराना वीडियो है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस माधुरी को इस अंदाज में देखकर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। वैसे भी किसी चहेते की एक झलक ही काफी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश