न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे से पहले हुई सुष्मिता की सर्जरी, ‘अंतिम’ का गाना रिलीज, ‘बालिका वधू 2’ में ये बनेंगी ‘बड़ी आनंदी’

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने शुक्रवार (19 नवंबर) को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर कर इस दिन को खास बनाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 1:44:39

बर्थडे से पहले हुई सुष्मिता की सर्जरी, ‘अंतिम’ का गाना रिलीज, ‘बालिका वधू 2’ में ये बनेंगी ‘बड़ी आनंदी’

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने शुक्रवार (19 नवंबर) को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर कर इस दिन को खास बनाने के लिए हर किसी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सर्जरी के बारे में भी अपडेट दिया। सुष्मिता ने खुद की एक शैडो इमेज शेयर की है, जिसमें वे घने बादलों के बीच खूबसूरत सी लोकेशन पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हैट भी पहन रखी है। सुष्मिता ने लिखा कि मेरे जन्मदिन पर आप सभी का प्यार के लिए धन्यवाद। ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद के साथ मेरे जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शुक्रिया। आपको एक छोटे से रहस्य से रूबरू कराते हैं…

मैंने ‘आर्य 2’ वेबसीरीज को पूरा किया और फिर मुझे सेहत पर ध्यान देना पड़ा। 16 नवंबर को एक सफल सर्जरी हुई। मैं इस खूबसूरत जगह में हर गुजरते दिन अद्भुत रूप से ठीक हो रही हूं। मैं आपकी सभी ऊर्जाओं की अच्छाई और आपके प्यार की ताकत को महसूस करती हूं। मेरा 46वां जन्मदिन एक स्वस्थ नई शुरुआत का प्रतीक है, साथ ही एक नए रूप के साथ मुझे आगे बढ़ना है। आगे देखने के लिए बहुत कुछ है… आखिरकार, सबसे बड़ा उपहार जीवित होना है! इस पोस्ट के कुछ देर बाद सुष्मिता ने वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्हें छोटे बालों के साथ नए लुक में देख जा सकता है।

गाने में एक्शन अवतार में दिख रहे हैं सलमान खान

सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का अगला गाना 'कोई तो आएगा' शनिवार को रिलीज हो गया है। यह सलमान पर फिल्माया गया एक एक्शन मोंटाज नंबर है, जिसमें सलमान रॉ फॉर्म में दिख रहे है। यह गाना निश्चित रूप से उनके फैंस को उत्साहित कर देगा। संगीत केजीएफ फेम रवि बसरूर ने दिया है और इसके बोल रवि बसरूर और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। बैकग्राउंड वोकल्स रवि बसरूर और उनकी टीम द्वारा दिए गए हैं। इस गाने के जरिये सलमान के करेक्टर को एक्शन मोड में दिखाया गया है।

वीडियो में हाई स्पिरिट म्यूजिक का एक पीस है, जो फैंस का ध्यान खींचेगा। सलमान एक्शन अवतार में हैं। सलमान को रॉ हैंड टू हैंड एक्शन करते हुए देख सकते हैं। 'अंतिम' के साथ सलमान दो साल के लंबे इंतजार के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म 26 नवंबर को जी स्टूडियो द्वारा दुनियाभर में रिलीज होगी। इसमें आयुष शर्मा और महिमा मकवाना भी अहम रोल में हैं। इसका डायरेक्शन महेश मांजरेकर ने किया है।

sushmita sen,antim the final truth movie,shivangi joshi,anandi,balika vadhu 2,bollywood news in hindi

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की शिवांगी जोशी बनेंगी आनंदी...

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों देहरादून में घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। शिवांगी ने पिछले दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से विदाई ले ली थी। शिवांगी जल्द ही छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। ई टाइम्स की मानें तो 'बालिका वधू 2' के मेकर्स लंबे समय से बड़ी आनंदी की खोज में थे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शो में नवंबर के आखिरी में लीप वाला ट्रैक आ सकता है और इसके बाद दिसंबर में शिवांगी शो में बड़ी आनंदी के रूप में एंट्री मारेंगी। शिवांगी ये उन दिनों की बात है सीरियल फेम एक्टर रणदीप राय के अपोजिट दिखेंगी। शिवांगी टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

उनकी मासिक आय 10 लाख रुपए तक बताई जाती है। बालिका वधू 2 के लिए कई अन्य और सितारों के नाम भी आगे आ रहे हैं। भाविन भानुशाली इनमें से एक हैं। टिक टॉक सेंसेशन भाविन को भी ऑफर दिया गया है। साथ ही ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम रोहन मेहरा की भी लोकप्रियता देखते हुए मेकर्स ने उनको भी अप्रोच किया है। जहां बालिका वधू का पहला सीजन बाल विवाह की राजस्थानी पृष्ठभूमि पर केंद्रित था, वहीं दूसरा सीजन गुजराती पृष्ठभूमि पर केंद्रित है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर