न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुआ बनीं सुष्मिता सेन ने जताई खुशी, इस दिन होगी अंकिता-विक्की की शादी! जेठानियों के साथ दिखीं प्रियंका

सीरियल ‘मेरे अंगने में’ फेम चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। राजीव ने सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 8:38:14

बुआ बनीं सुष्मिता सेन ने जताई खुशी, इस दिन होगी अंकिता-विक्की की शादी! जेठानियों के साथ दिखीं प्रियंका

सीरियल ‘मेरे अंगने में’ फेम चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। राजीव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैमिली फोटो के साथ यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। राजीव ने लिखा, “ब्लेस्ड विद बेबी गर्ल, चारु एकदम फिट और फाइन हैं। आखिर तक स्ट्रांग बने रहने पर चारु को बधाई, मुझे उस पर गर्व है। आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। थैंक यू भगवान।” चारु ने मई में प्रेग्नेंसी घोषित करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया था। सुष्मिता ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने अपने हाथों से दिल बनाया है।

इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- "दिवाली से ठीक पहले आती है लक्ष्मी। यह एक कन्या है। बधाई हो बधाई हो असोपा और राजीव सेन यह कितनी खूबसूरत है। मैं आज सुबह ही बुआ बन बनी हूं अभी बच्चे की तस्वीरें साझा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए चारु ने हमारी नन्ही परी को जन्म देने से ठीक पहले की तस्वीरें साझा कीं, मुझे यह देखने का सौभाग्य मिला। इसे इतना सुंदर और शांतिपूर्ण अनुभव बनाने के लिए डॉक्टर रश्मि को धन्यवाद। आप सबसे अच्छी हैं। असोपा और सेन परिवार, 3 पोते-पोतियों, सभी लड़कियों को बधाई।”


sushmita sen,ankita lokhande,priyanka chopra,charu asopa,vicky jain,bollywood news in hindi

तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अंकिता-विक्की

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंकिता अपने जन्मदिन 19 दिसंबर से एक सप्ताह पहले यानी 12 दिसबंर को शादी कर सकती हैं। हालांकि अभी तक अंकिता या विक्की की तरफ से इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। अंकिता और विक्की तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी मुलाकात एक कॉमनफ्रेंड के माध्यम से हुई थी।

अंकिता इन दिनों विक्की के परिवार के साथ काफी समय बिता रही हैं। विक्की बिजनेसमैन हैं। विक्की व अंकिता को अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए देखा जाता है। विक्की से पहले अंकिता दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। तकरीबन 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सुशांत की 14 जून 2020 को रहस्यमय हालत में मौत हो गई थी।


sushmita sen,ankita lokhande,priyanka chopra,charu asopa,vicky jain,bollywood news in hindi

प्रियंका ने जोनस फैमिली के साथ शेयर की फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन तस्वीरें पोस्ट करती हैं। अब प्रियंका ने एक फोटो शेयर की हैं जिसमे वे दोनों जेठानियों के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका हाल ही में अमेरिका लौटी हैं और अब पति निक जोनस और उनकी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका ने जोनस फैमिली के साथ जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट अटेंड किया, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगा। प्रियंका ने शो से सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास फोटो शेयर की है। फोटो में प्रियंका अपनी सिस्टर-इन-लॉ सोफी टर्नर और डेनियल जोनस के साथ हैं।

सोफी, जो जोनस की पार्टनर हैं और डेनियल, केविन जोनस की। प्रियंका, सोफी व डेनियल को जे- सिस्टर्स कहा जाता है। जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो में प्रियंका सिस्टर इन लॉ सोफी और डेनियल के साथ ऑडियंस बनकर पहुंचीं। प्रियंका, सोफी और डेनियल के साथ चिल कर सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं। फोटो में पीछे की ओर प्रियंका के फादर-इन-लॉ भी बैठे हैं। प्रियंका ब्लैक शिमरी ड्रेस में हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में प्रियंका बेहद खूबसूरत लगीं। नेटफ्लिक्स पर यह पहला फैमिली रोस्ट होगा, जो 23 नवंबर को प्रीमियर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका