न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहमन से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता ने 2021 को बताया ऐसा, प्रोड्यूसर विजय गलानी का लंदन में निधन

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की राहें जुदा हो गई हैं। उनका ब्रेकअप हो गया है। सुष्मिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 12:34:44

रोहमन से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता ने 2021 को बताया ऐसा, प्रोड्यूसर विजय गलानी का लंदन में निधन

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की राहें जुदा हो गई हैं। उनका ब्रेकअप हो गया है। सुष्मिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से इसकी पुष्टि की थी। हालांकि अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आई है। सुष्मिता और रोहमन पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे और उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। उनकी पहली मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। अब सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपनी फोटो के साथ एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। सुष्मिता ने लिखा, “लड़कियों को तारीफ पसंद होती है...मेरी टाइमलाइन ऐसे शानदार लोगों से भरी हुई हैं... मेरे जीवन का हिस्सा बनने और मेरी जर्नी पर भरोसा करने के लिए उन सभी अच्छे लोगों का धन्यवाद... 2021 दिलचस्प उतार-चढ़ाव के साथ एक अच्छा साल रहा है।

इस साल के आखिर में मैं खुद को कृतज्ञता की गहरी भावनाओं के साथ काफी नया महसूस कर रही हूं। वो सारी अच्छाइयां जिन्होंने मेरे जीवन को छुआ। आप मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा हैं....मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। एक अविश्वसनीय 2022 की प्रतीक्षा करें...सकारात्मक रहें...आशावादी और खुश रहें!!! इससे पहले बुधवार को सुष्मिता ने लिखा था, “हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहे!! रिश्ता बहुत पुराना हो गया था...प्यार बाकी है। अब और ज्यादा कयास नहीं, जियो और जीने दो, सुनहरी यादें। कृतज्ञता, प्यार, दोस्ती, लव यू दोस्तों!!!

sushmita sen,vijay galani,rohman shawll,veer movie,bollywood news in hindi

विजय ने सलमान की वीर सहित कई फिल्में की थीं प्रोड्यूस

बॉलीवुड जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्ममेकर विजय गलानी का बुधवार की रात लंदन (इंग्लैंड) में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि विजय ब्लड कैंसर के इलाज के सिलसिले में पिछले कुछ महीनों से लंदन में थे और वहीं के एक अस्पताल में ट्रीटमेंट ले रहे थे। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विजय के करीबी दोस्त रजत रवैल ने प्रोड्यूसर विजय के निधन की पुष्टि की है। रजत ने कहा कि विजय का निधन अचानक हुए ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है। हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद विजय को छुट्टी मिल गई थी और वे घर आ गए थे।

विजय ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ ‘वीर’, 'अजनबी’, 'अचानक, 'द पावर’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। वीर फिल्म की रिलीज के काफी समय बाद विजय ने सलमान पर 250 करोड़ का मानहानि केस दर्ज किया था। विजय ने सलमान पर आरोप लगाया था कि एक्टर ने उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर