न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : सुष्मिता सेन ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट, ईशा-शबाना ने इस अंदाज में किया विश

आज शनिवार (8 मार्च) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। पूरी दुनिया में इस मौके पर अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 1:01:50

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : सुष्मिता सेन ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट, ईशा-शबाना ने इस अंदाज में किया विश

आज शनिवार (8 मार्च) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। पूरी दुनिया में इस मौके पर अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। साथ ही महिलाओं को और मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग मुहिम छेड़ी जाती है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी देशभर की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।

सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “महिलाओं और उन लोगों के लिए जो एक होने के साथ सहानुभूति रखते हैं, इस सिस्टरहुड का हिस्सा बनना कितना सौभाग्य की बात है...आप सभी से कभी नहीं मिली और फिर भी यह जानना...आप मुझे समझते हैं जैसे मैं आपको समझती हूं। हमारी भावनाओं की गहराई, हमारी कमजोरियों में छिपी ताकत, सभी मुश्किलों के खिलाफ लचीलापन, जीवन को सहने की शक्ति...और आगे, दूसरे का पोषण करने का ऑप्शन चुनने को और कौन समझ सकता है।

प्यार की कभी ना मिटने वाली भूख, माफ करने की असंभव क्षमता, हर किसी की खुशी का ख्याल करने की भावना, थकान, दिल का दर्द, निर्णय, समझ की कमी, सामाजिक दबाव, असमानताएं, यहां तक कि हमारी हमेशा बदलती बायोलॉजी...हां ये सब रियल हैं...और फिर भी...भगवान जानता है, ये भी हमें आगे बढ़ाने के लिए ईंधन की तरह काम करता है!!! आह्ह महिलाएं! मैं हम सभी को एक शानदार जीवन जीने का साहस, आर्थिक आजादी, बहुत सारी यात्राएं, खुद के साथ खाने को एंजॉय करने का आत्मविश्वास, बिना डरे 'नहीं' कहने के बेबाक लहजे की कामना करती हूं। मैं आप सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देती हूं। मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!!!”

ईशा देओल ने कहा, हमें अपने सपनों को कभी नहीं भूलना चाहिए

एक्ट्रेस ईशा देओल ने कहा कि महिलाएं हर फील्ड में आगे हैं। ये देखकर बहुत अच्छा लगता है। हमें अपने सपनों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उसे (महिला को) उड़ने के लिए पंख देने चाहिए, चाहे वो आपकी बेटी हो, बहू हो, बहन हो या मां हो। एक्ट्रेस शबाना आजमी ने लिखा, “हर दिन को महिला दिवस के तौर पर मनाया जाना चाहिए, सिर्फ एक दिन नहीं, लेकिन ये दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि महिला आंदोलन ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए कितना स्ट्रगल किया है।

मुझे लगता है कि एक महिला के पास दुनिया को स्त्री की नजरिए के अलावा किसी और नजरिए से देखने का ऑप्शन नहीं है और ये ऐसी चीज है जिसे पुरुषों और महिलाओं दोनों को समझने की जरूरत है। अनुपम खेर ने कहा कि किसी भी इंसान की जिंदगी में सबसे पहले जो आता है वो मां रूप में एक महिला है। मां हर किसी का पहला प्यार होती है। मैं ऐसे घर में पला-बढ़ा हूं जहां मैंने महिलाओं को बहुत सम्मान मिलता देखा है। मुझे लगता है कि महिला दिवस हर दिन मनाया जाता है। मैं हर दिन महिला दिवस मनाता हूं। मैं आज सभी को बधाई देता हूं और ये बहुत जरुरी है कि हम महिलाओं को मजबूत बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड