न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुष्मिता ने ‘गोल्ड डिगर’ बताए जाने पर दिया यह करारा जवाब, धर्मेंद्र-शबाना के किसिंग सीन पर बोलीं हेमा

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पिछले साल बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ कथित संबंधों को लेकर खबरों में थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Aug 2023 11:14:51

सुष्मिता ने ‘गोल्ड डिगर’ बताए जाने पर दिया यह करारा जवाब, धर्मेंद्र-शबाना के किसिंग सीन पर बोलीं हेमा

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पिछले साल बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ कथित संबंधों को लेकर खबरों में थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनकी यॉच आउटिंग की कुछ फोटो भी पोस्ट की थीं। इसके बाद सुष्मिता को ट्रोल किया गया था और उन्हें 'गोल्ड डिगर' भी कहा गया था। 'गोल्ड डिगर' का मतलब ये होता है कि कोई महिला पैसों की खातिर किसी व्यक्ति से रिश्ता रखे। अब लंबे समय बाद इस मामले में सुष्मिता ने चुप्पी तोड़ी है।

सुष्मिता ने जूम टीवी से बात करते हुए कहा कि यह अच्छा है कि वे कमेंट्स मेरे पास आए और मैं ‘गोल्ड डिगर’ को परिभाषित कर सकी। अपमान तब अपमान होता है, जब आप उसे स्वीकार करते हैं, जो मैं नहीं करती, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनसे किसी का लेना-देना नहीं होता। मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि यह किसी का काम नहीं है, लेकिन मुझे 'ये आपका काम नहीं' शब्द बहुत पसंद है, यह बहुत अच्छा है। आपकी जानकारी के लिए मैं उतनी ही सिंगल हूं, जितना आप जानते हैं, जो जानना 'आपका कोई काम नहीं' है।

उल्लेखनीय है कि सुष्मिता का बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप हो गया था। सुष्मिता फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'ताली' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म 15 अगस्त को 'जियो सिनेमा' पर रिलीज होगी। यह फिल्म रियल लाइफ की ट्रांसजेंडर श्रीगौरी सावंत पर आधारित है।

sushmita sen,lalit modi,rohman shawl,Hema Malini,dharmendra,shabana azmi,rocky aur rani kii kahaani

सोशल मीडिया पर छाया है धर्मेन्द्र-शबाना का सीन

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के माध्यम से करण जौहर ने सात साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है। फिल्म रणवीर-आलिया की जोड़ी के साथ एक और कारण से लाइमलाइट में है और वो वजह है धर्मेंद्र (87) व शबाना आजमी (72) का किसिंग सीन। सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब इस पर धर्मेंद्र की पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी (74) ने रिएक्शन दिया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक मुंबई में एक इवेंट के दौरान हेमा ने कहा, ‘मैंने अभी तक वो सीन देखा नहीं है, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि लोगों को मूवी बहुत पसंद आई है। मैं धरमजी के लिए बहुत खुश हूं क्योंकि उन्हें हर वक्त कैमरे के सामने होना बहुत पसंद है।’ आपको बता दें कि धर्मेंद्र भी इस सीन पर रिएक्शन दे चुके हैं। धर्मेंद्र ने कहा था कि मैं एक्साइटेड नहीं हुआ था। हमने इसे समझा और मुझे लगा कि ये कुछ ऐसा है जिसकी फिल्म को जरूरत थी। इसे जबरदस्ती नहीं डाला गया था। रोमांस करने की कोई उम्र नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका