न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान ने ‘आर्या 2’ के लिए की सुष्मिता की तारीफ, पूर्व PM नरसिम्हा राव पर वेबसीरीज बनाएंगे प्रकाश झा

डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई सुष्मिता सेन स्टारर एक्शन ड्रामा 'आर्या 2' वेबसीरीज दर्शकों के साथ समीक्षकों को भी पसंद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 4:54:36

सलमान ने ‘आर्या 2’ के लिए की सुष्मिता की तारीफ, पूर्व PM नरसिम्हा राव पर वेबसीरीज बनाएंगे प्रकाश झा

डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई सुष्मिता सेन स्टारर एक्शन ड्रामा 'आर्या 2' वेबसीरीज दर्शकों के साथ समीक्षकों को भी पसंद आ रही है। राम माधवानी, विनोद रावत और कपिल शर्मा निर्देशित इस सीरीज में पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता ने दमदार एक्टिंग से सबका मन मोह लिया। अब सुपरस्टार सलमान खान ने सीरीज के एक होर्डिंग में सुष्मिता के इंटेंस लुक की सराहना की है, जिस पर उनकी नजर सिटी में ट्रेवलिंग करते हुए पड़ी थी। सलमान ने पोस्टर की एक तस्वीर को कैप्शन के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, "Arre wah Sush how nice u looking ya. Totally killing it. So happy for u."

सुष्मिता ने भी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "You are a Jaan @beingsalmankhan. Thank you soooooo much for all the love & generosity!!! #cherished" सलमान और सुष्मिता बहुत अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम किया है। सलमान-सुष्मिता की जोड़ी तुमको ना भूल पाएंगे, बीवी नं.1, मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्मों में नजर आई थी। पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद आर्या का एक और पावर-पैक व दिलचस्प सीजन आ गया है।

sushmita sen,Salman Khan,prakash jha,narsimha rao,aarya 2,bollywood news in hindi

प्रकाश झा ने नरसिम्हा राव के लिए कही यह बात

फिल्ममेकर प्रकाश झा ने अहा ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव पर सीरीज बनाने का फैसला किया है। इस सीरीज का नाम होगा ‘हाफ लायन’। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ये बायोग्राफिकल ड्रामा विनय सीतापति की किताब पर आधारित है। अहा स्टूडियो और एप्लॉज एंटरटेनमेंट इस सीरीज को बनाने के लिए साथ में आए हैं और ये 2023 में हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज होगी।

गंगाजल, अपहरण और राजनीति जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले झा का कहना है कि आज की जनरेशन के बहुत कम लोग नरसिम्हा राव के बारे में जानते हैं, जिन्होंने भारत को बदल दिया था। राव ने भारत को वो आर्थिक आजादी दिलाई थी, जिसके लिए हमने करीब 45 साल तक संघर्ष किया था। राव की महानता यह थी कि उन्होंने आर्थिक सुधारों का कभी कोई श्रेय नहीं लिया बल्कि वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्रियों पं. जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) को इसका क्रेडिट दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो