न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलग हुए सुष्मिता सेन और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के रास्ते! इस मामले में बयान दर्ज कराने थाने पहुंचीं कंगना

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने पिछले दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी वेबसीरीज आर्या-2 में जबरदस्त अदाकारी के लिए खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 3:09:24

अलग हुए सुष्मिता सेन और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के रास्ते! इस मामले में बयान दर्ज कराने थाने पहुंचीं कंगना

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने पिछले दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी वेबसीरीज आर्या-2 में जबरदस्त अदाकारी के लिए खूब वाहवाही बटोरी। आर्या का पहला सीजन भी हिट रहा था। सुष्मिता प्रोफेशनल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच सुष्मिता के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि सुष्मिता का मॉडल बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया है। ईटाइम्स को सूत्र ने जानकारी दी है कि सुष्मिता-रोहमन का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने पूरे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। यहां तक बताया गया है कि रोहमन ने सुष्मिता का घर छोड़ दिया।

रोहमन ने फिलहाल अपने दोस्त के घर पर शरण ली है। उल्लेखनीय है कि सुष्मिता-रोहमन ने कई दफा सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार किया है। वे रोमांटिक फोटो शेयर करते हैं। फैंस उनसे शादी को लेकर सवाल करते हैं। रोहमन से एक इंटरव्यू में शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सुष्मिता, उसकी बेटियां हम पहले से ही एक परिवार हैं। कभी मैं बच्चों के लिए पिता की तरह होता हूं तो कभी दोस्त की तरह। जब हम शादी करेंगे तो छुपाएंगे नहीं।

sushmita sen,rohman shawl,kangana ranaut,sushmita rohman,bollywood news in hindi

कंगना ने किसान आंदोलनकारियों को बताया था खालिस्तानी

किसान आंदोलन के दौरान विवादित बोल से मुसीबत में फंसी एक्ट्रेस कंगना रनौत गुरुवार को मुंबई स्थित खार पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने पहुंचीं। कंगना ने आंदोलनकारियों को खालिस्तानी कहा था। इसके बाद कुछ सिख संगठनों ने कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए बुधवार को कंगना को पेश होने के लिए समन जारी किया था। मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक सिख संगठन ने कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

संगठन ने दावा किया था कि कंगना ने किसानों की तुलना खालिस्तानियों से की है और ये किसानों का अपमान है। पहले कंगना के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को कहा था कि वे 22 दिसंबर को थाने में पेश होंगी। बुधवार को वकील ने और मोहलत मांगी थी। उल्लेखनीय है कि कंगना के खिलाफ 23 नवंबर को अमरजीत संधू नाम के एक शख्स ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेताओं के समेत ये एफआईआर दर्ज की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो