Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने किया खुलासा, कार्तिक से पहले सुशांत करने वाले थे ‘चंदू चैंपियन’, प्रीतिका राव के आरोपों पर भड़के हर्षद

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म पिछले साल जून में रिलीज हुई थी। इसके लिए कार्तिक ने जबरदस्त मेहनत की थी। हालांकि फिल्म को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 7:35:02

2 News : इन्होंने किया खुलासा, कार्तिक से पहले सुशांत करने वाले थे ‘चंदू चैंपियन’, प्रीतिका राव के आरोपों पर भड़के हर्षद

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म पिछले साल जून में रिलीज हुई थी। इसके लिए कार्तिक ने जबरदस्त मेहनत की थी। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस से वैसा रिस्पोंस नहीं मिला जैसी उम्मीद थी। अब खुलासा हुआ है कि फिल्म के लिए कार्तिक मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। कबीर खान इसके डायरेक्टर हैं लेकिन सबसे पहले इसके राइट्स किसी और एक्टर के पास थे। ‘दोपहिया’ वेब सीरीज में ‘अमावस’ का रोल प्ले करने वाले एक्टर भुवन अरोड़ा ने यह खुलासा किया है। वे भी ‘चंदू चैंपियन’ का हिस्सा थे।

भुवन ने ‘हिंदी रश’ के साथ पॉडकास्ट में बताया कि सबसे पहले फिल्म के राइट्स दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पास थे। भुवन सोशल मीडिया पर भुवन के इस इंटरव्यू की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें भुवन कह रहे हैं कि मैंने इत्तेफाक से एक फिल्म की थी ‘चंदू चैंपियन’। वो पहले सुशांत करने वाले थे। उनके पास राइट्स थे उसके। फिल्म की स्टोरी के राइट्स सुशांत के पास ही थे। उन्होंने शायद मुरलीकांत पेटकर से खरीदा था। यहां तक कि मुरलीकांत सर ने भी हाल-फिलहाल एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था।

मुझे याद है कि हम एयरपोर्ट पर टकराए थे। यहां पर मैंने सुशांत से बात की थी तो मैंने पूछा था कि क्या चल रहा है तो उन्होंने बताया था कि मैं एक पैरालंपिक तैराक की स्टोरी करने वाला हूं। क्योंकि हम दोनों को एक्टिंग बहुत पसंद थी और बात करते थे। थोड़ी देर चर्चा की हमने कि क्या प्रोसेस रहेगा और क्या करेंगे और ऐसे करके। लेकिन बाद में ये मेरे दिमाग से निकल गया था। और हाल फिलहाल में जब ‘चंदू चैंपियन’ रिलीज हुई तो उसके बाद मैंने मुरलीकांत पेटकर जी का एक इंटरव्यू देखा जिसमें उन्होंने बोला था कि ये फिल्म सुशांत के पास थी।

तब उन्होंने राइट्स लिए होंगे इसकी स्टोरी के। लेकिन मुझे ज्यादा डिटेल्स नहीं पता। लेकिन इत्तेफाक था। मैं उस समय ना फिल्म में था ना पिक्चर में था। और जब मैं इस फिल्म था तो वो नहीं थे। गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत का निधन हो गया था। उन्हें उनके मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाया गया था।
sushant singh rajput,kartik aryan,sushant kartik,bhuvan arora,actor bhuvan arora,panchayat,chandu champion,preetika rao,amrita rao,harshad arora,beintehaa हर्षद अरो़ड़ा ने कहा, मैं चाहूं तो प्रीतिका पर मानहानि का मुकदमा भी कर सकता हूं…

साल 2013 में आए 'बेइंतेहा' सीरियल में हर्षद अरोड़ा और प्रीतिका राव की जोड़ी ने खूब रंग जमाया था। प्रीतिका 'विवाह' फेम एक्ट्रेस अमृता राव की बहन हैं। प्रीतिका ने हाल ही हर्षद पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि वो इंडस्ट्री की हर औरत के साथ सोते हैं। अब हर्षद ने इस पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई है।

हर्षद ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि प्रीतिका ने ऐसा पब्लिसिटी या अटेंशन पाने या फिर किसी और वजह से ऐसा कहा। लेकिन यह बेहद ही बेमतलब था। इतने साल हो गए और अब ये सब क्यों लिखना? शूटिंग के समय मेरी और प्रीतिका की नहीं बनती थीं, लेकिन फिर भी हम प्रोफेशनल रहते थे। शो खत्म होने के बाद हमारी एक-दूसरे से बात भी नहीं हुई। मैं उनके इस कमेंट से हैरान और परेशान हूं। मैंने कभी प्रीतिका को लेकर पब्लिकली उनके बारे में बात नहीं की है।

सोशल मीडिया पर जो किया, वो मेरी मर्जी से नहीं गया था। प्रीतिका को सामने आकर साफ करना चाहिए कि उन्होंने यह सब किस मनोस्थिति में कहा। आप हर समय ‘बेइंतेहा’ की ‘आलिया’ बनकर उस जोन में नहीं रह सकतीं। सपनों से बाहर निकलो। मैं चाहूं तो इसके लिए उन पर मानहानि का मुकदमा भी कर सकता हूं, लेकिन इसके लिए मेरे पास इतना समय नहीं है। हर्षद ने पिछले साल मुस्कान राजपूत के साथ शादी कर ली है। बता दें 'बेइंतेहा' सीरियल दिसंबर 2013 में शुरू हुआ था और नवंबर 2014 तक चला था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका