न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत के दोस्त कुणाल गिरफ्तार, टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, तीसरे पति से भी तलाक ले रही यह एक्ट्रेस

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में कार्रवाई जारी है। सुशांत की पिछले साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 5:21:43

सुशांत के दोस्त कुणाल गिरफ्तार, टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, तीसरे पति से भी तलाक ले रही यह एक्ट्रेस

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में कार्रवाई जारी है। सुशांत की पिछले साल 14 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। एनसीबी ने अब मुंबई के खार इलाके से होटल व्यवसायी कुणाल जानी को गिरफ्तार किया है। कुणाल, सुशांत का करीबी दोस्त था और फरार चल रहा था। ड्रग्स मामले में जेल जाने वाले अन्य लोगों में सुशांत का फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी भी शामिल है, जो मुंबई के बांद्रा इलाके में माउंट ब्लैंक आवास में मौजूद था।

जहां सुशांत अपने रूम में मृत पाए गए थे। पिठानी को इसी साल 28 मई को गिरफ्तार किया गया था और अगस्त में उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। एनसीबी ने मार्च में 12000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें 33 गवाहों को सूचीबद्ध किया गया था। इनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम भी था। इस सिलसिले में रिया, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत को भी गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल ये सभी जमानत पर बाहर हैं।

sushant singh rajput,kunal jani,soujanya,srbanti chatterjee,entertainment news in hindi

सौजन्या के घर से मिला 4 पेज का सुसाइड नोट

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने बेंगलुरु के पास एक अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली है। गुरुवार सुबह सौजन्या ने साड़ी को फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। सौजन्या फिल्म में भी काम कर चुकी थीं। पुलिस को सौजन्या के घर से 4 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। अंग्रेजी और कन्नड़ में लिखे इस नोट में लिखा है कि गिरते स्वास्थ्य और इंडस्ट्री में वर्तमान माहौल के चलते वे पिछले कई दिनों से परेशान थीं। सौजन्या ने लिखा कि उनके पास खुदकुशी करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। सुसाइड नोट में 27, 28 और 30 सितंबर की तारीख का जिक्र है।

पुलिस को लगता है कि सौजन्या ने तीन दिन पहले ही जान देने का फैसला कर लिया था। सौजन्या ने लिखा, “माई डियर फैमिली, मैं ये जो कदम उठाने जा रही हूं, इसके लिए सभी से माफी मांगती हूं।” सौजन्या ने 27 सितंबर को इस बात का जिक्र किया कि उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वे डिप्रेशन से जूझ रही थीं। सौजन्या ने कई बार माता-पिता से माफी मांगी है।

sushant singh rajput,kunal jani,soujanya,srbanti chatterjee,entertainment news in hindi

श्राबंती चटर्जी ने पति रोशन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

बांग्ला फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने रोशन सिंह के साथ तीसरी शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता भी खत्म होने को है। 34 वर्षीय श्राबंती उनसे तलाक लेने जा रही हैं और वे कोर्ट में अर्जी लगा चुकी हैं। उन्होंने रोशन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रोशन ने कहा कि श्राबंती दोस्तों से उनकी बुराई करती हैं। श्राबंती कहती हैं कि मैं बहुत मोटा हूं, इसलिए शारीरिक संबध नहीं बना सकता।

श्राबंती के जिन दोस्तों से मुझे इन बातों का पता चला है वे बेहद भरोसेमंद हैं। श्राबंती लोगों से कह रही हैं कि मैंने उससे एक करोड़ रुपए लिए हैं। वह मेरी एक्स गर्लफ्रेंड को कॉल करके शिकायत करती हैं। श्राबंती की पहली शादी बांग्ला फिल्ममेकर राजीव कुमार बिस्वास से 2003 में हुई थी। वे 2016 में अलग हो गए। फिर श्राबंती ने मॉडल कृष्ण व्रज से शादी की, लेकिन 2017 में तलाक हो गया। इसके बाद 19 अप्रैल 2019 को श्राबंती व रोशन सिंह विवाह बंधन में बंध गए। श्राबंती ने इसी साल भाजपा का दामन थामा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर