न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुरवीन चावला ने सुनाया रौंगटे खड़े करने वाला किस्सा, कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म को लेकर आई यह Update

एक्ट्रेस सुरवीन चावला (41) इन दिनों वेब सीरीज अंधेरा को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सुपरनेचुरल हॉरर शो के डायरेक्टर राघव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 2:32:39

2 News : सुरवीन चावला ने सुनाया रौंगटे खड़े करने वाला किस्सा, कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म को लेकर आई यह Update

एक्ट्रेस सुरवीन चावला (41) इन दिनों वेब सीरीज 'अंधेरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सुपरनेचुरल हॉरर शो के डायरेक्टर राघव डार हैं और यह 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ। सुरवीन इसके प्रमोशन के सिलसिले में को-एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली के साथ पॉडकास्ट 'आंखों देखी' (खूनी मंडे) में पहुंचीं। यहां उन्होंने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुन रौंगटे खड़े हो गए। सुरवीन ने कहा कि कुछ महीने पहले मैं पूरे परिवार के साथ इंडोनेशिया के फेमस टूरिस्ट प्लेस बाली घूमने गई थीं। परिवार बड़ा था, इसलिए हमने वहां दो विला किराए पर लिए। एक में सभी बच्चे और युवा रहे, जबकि दूसरे में माता-पिता और बड़े लोग ठहरे।

एक शाम मैंने देखा कि वहां के स्थानीय लोग पारंपरिक पोशाक में किसी धार्मिक अनुष्ठान में जुटे हैं। वे पूजा कर रहे थे और मंत्र पढ़ रहे थे। यह सीन मुझे काफी दिलचस्प लगा। इस दौरान मेरे जीजाजी ने उस अनुष्ठान में शामिल दो लड़कियों की तस्वीरें खींच लीं। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन अगले दिन से अजीब घटनाएं घटनी शुरू हुईं। पहले उनकी ताईजी अचानक विला के स्विमिंग पूल में गिर गईं। उसके अगले दिन किसी कोहनी में चोट लग गई। फिर उनकी छह साल की भतीजी को अचानक गंभीर एलर्जी हो गई। इसके बाद एक और भतीजे की हालत इतनी बिगड़ गई कि डॉक्टर को बुलाना पड़ा और IV ड्रिप लगानी पड़ी।

इन लगातार घटनाओं ने पूरे परिवार को परेशान करने के साथ डरा दिया। यह सब कुछ उनकी आखिरी रात को हुआ। जीजाजी कमरे में जाकर मोबाइल पर खींची गई तस्वीरें देखने लगे। उसी समय उन्होंने देखा कि जिन दो लड़कियों की फोटो उन्होंने खींची थी, उनकी तस्वीर बदल चुकी थी। वे पारंपरिक पोशाक में तो थीं, लेकिन उनके चेहरे पर अचानक से ड्रैकुला जैसे नुकीले दांत दिखाई देने लगे। अगर उनके चेहरे पर असलियत में ऐसे दांत होते, तो तस्वीर ही क्यों खींचते?

हमें तो वो उस वक्त बहुत प्यारी और मासूम लगी थी लेकिन फोटो में उनका चेहरा कुछ और ही दिखा यह बेहद डरावना था। जीजाजी ने तुरंत वह फोटो डिलीट कर दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार अगले ही दिन भारत लौट आया। फिर सभी लोग धीरे-धीरे ठीक हो गए। सुरवीन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह ‘अंधेरा’ से पहले ‘मंडला मर्डर्स’ में नजर आई थीं। सुरवीन ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है।

surveen chawla,actress surveen chawla,surveen bali,surveen horrible experience,andhera web series,hate story 2,surveen andehra,kartik aaryan,sreeleela,kartik sreeleela,anurag basu

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म अब इस समय देगी थिएटर्स में दस्तक

एक्टर कार्तिक आर्यन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला की फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। इसके डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। अभी इसका टाइटल घोषित नहीं हुआ है। इस बीच कहा जा रहा है कि फिल्म की टीम गणेश चतुर्थी समारोह के ठीक बाद मुंबई में शूटिंग के आखिरी चरण की शुरुआत करेगी, जो इस प्रोजेक्ट का आखिरी शेड्यूल होगा। खबरें ये भी आ रही हैं कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक गणेश चतुर्थी के बाद इस रोमांटिक ड्रामा के आखिरी चरण की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

फिल्म का अधिकांश हिस्सा पहले ही शूट हो चुका है। गणपति समारोह के बाद टीम 45 दिनों के मैराथन शेड्यूल में जुट जाएगी, जिससे फिल्म पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। प्रोडक्शन यूनिट के एक सदस्य ने बताया कि फिल्म अब अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में आएगी, जो गर्मियों की छुट्टियों के समय के साथ मेल खाता है। दिवाली तक बिना किसी ब्रेक के सीधी शूटिंग होगी, उसके बाद हम पोस्ट-प्रोडक्शन में लग जाएंगे। बता दें फिल्म पहले दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली थी।

इसके बाद खबर आई कि 13 फरवरी 2026 को यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन तब तक इसका काम खत्म नहीं हो पाएगा। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी, जिसका संगीत प्रीतम ने दिया है। इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। उल्लेखनीय है कि कार्तिक अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बिजी चल रहे हैं। कार्तिक, शिमित अमीन द्वारा निर्देशित एक देशभक्ति ड्रामा 'कैप्टन इंडिया' में भी मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वे एक वायु सेना पायलट की भूमिका निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह प्रोजेक्ट 2026 में रिलीज होने वाला है और अभिनेता का एक नया रूप दिखाने का वादा करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह