न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कंगुवा’ के दूसरे गाने में जमकर थिरके सूर्या-दिशा, संजय दत्त ने इस अंदाज में जुड़वां बच्चों को किया बर्थडे विश

स्टूडियो ग्रीन की फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में जबरदस्त क्रेज दिखता है। वे फिल्म की किसी भी अपडेट को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Oct 2024 1:33:49

2 News : ‘कंगुवा’ के दूसरे गाने में जमकर थिरके सूर्या-दिशा, संजय दत्त ने इस अंदाज में जुड़वां बच्चों को किया बर्थडे विश

स्टूडियो ग्रीन की फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में जबरदस्त क्रेज दिखता है। वे फिल्म की किसी भी अपडेट को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। जैसे ही इससे जुड़ी कोई खबर सामने आती है वे उसे वायरल कर देते हैं। इसे साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म के टीजर से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। अब निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा गाना ‘योलो’ जारी कर फैंस की बेकरारी और बढ़ा दी है। गाने में सूर्या और दिशा पटानी की जोड़ी कमाल लग रही है।

गाना कैप्टिवेटिंग बीट्स और शानदार विजुअल्स के साथ दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाता है। मेकर्स ने इस गाने को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “एक जीवन, एक यात्रा। वॉल्यूम बढ़ाएं और पार्टी करें क्योंकि योलो। योलो सांग कंगुवा से अब बाहर है। यह थिसॉरस डीएसपी का म्यूजिक है।” बता दें ‘कंगुवा’ का बजट 350 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस हिसाब से यह ‘पुष्पा 2’, ‘सिंघम अगेन’ और कई अन्य फिल्मों से भी बड़ी है। शूटिंग सात देशों में की गई है। यह फिल्म प्रागैतिहासिक काल को दिखाती है।

इसके तकनीकी विभागों के लिए हॉलीवुड के विशेषज्ञों को भी हायर किया गया है। विशाल युद्ध सीक्वेंस में 10000 से ज्यादा लोग दिखेंगे। ‘कंगुवा’ में बॉबी देओल और दिशा पटानी तमिल डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में जगपति बाबू, योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, रवि राघवेंद्र, आनंद राज, के एस रविकुमार और बीएस अविनाश भी हैं। फिल्म में सूर्या शक्तिशाली योद्धा और बॉबी खलनायक के रूप में दिखेंगे। बॉबी ‘एनिमल’ के बाद एक बार फिर से रौंगटे खड़े कर देने वाला रोल करेंगे। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संजय दत्त का बेटा शाहरान और बेटी इकरा हुए 14 साल के, शेयर की अनसीन फोटो और लिखा...

दिग्गज एक्टर संजय दत्त चार दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में छाए हुए हैं। उन्हें लेकर आज भी फैंस के बीच तगड़ा क्रेज है। संजय के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। संजय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते हैं। वह अपनी पत्नी मान्यता दत्त और दोनों जुड़वा बच्चों शाहरान व इकरा को खूब प्यार करते हैं। संजय ने सोमवार (21 अक्टूबर) को शाहरान व इकरा को उनके 14वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी।

उन्होंने अनसीन फोटो शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है, जिस पर फैंस का दिल आ गया है। संजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मान्यता और बच्चों के साथ दो अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, “शारू और इकरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं! भगवान आपको हमेशा सक्सेस और हैप्पीनेस दें। आप दोनों कड़ी मेहनत करें और जो कुछ भी करें वह ध्यान से करें।

आप आगे बढ़ने वाले बनें और सबसे जरूरी बात हमेशा विनम्र रहें। मैं आप दोनों से बेहद प्यार करता हूं, आप दोनों के लिए आने वाला साल खुशियों भरा रहे। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।” एक तस्वीर में संजय, इकरा को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि शाहरान उनके पास खड़े होकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। दूसरी संजय पत्नी और बच्चों के साथ स्कूटर पर बैठकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री