न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुरभि इस दिन सुमित के साथ लेंगी सात फेरे, युविका-प्रिंस ने दिखाई नन्हीं परी की पहली झलक

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने 'नागिन 3' सीरियल से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। वे सुरभि की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुरभि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Oct 2024 12:03:58

2 News : सुरभि इस दिन सुमित के साथ लेंगी सात फेरे, युविका-प्रिंस ने दिखाई नन्हीं परी की पहली झलक

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने 'नागिन 3' सीरियल से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। वे सुरभि की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुरभि लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ मार्च में विवाह बंधन में बंधने वाली थीं, लेकिन किसी कारण से शादी पोस्टपोन हो गई थी। अब कहा जा रहा है कि सुरभि-सुमित 27 अक्टूबर को जिम कार्बेट नेशनल पार्क के लग्जरी रिसॉर्ट में सात फेरे लेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कपल यूनीक शादी करने का प्लान बना रहे हैं, जिसमें रस्मों को भी इको फ्रेंडली रखेंगे।

वे चाहते हैं कि शादी में ऐसा कुछ भी ना हो जिससे एनवायरमेंट पर थोड़ा सा भी बुरा असर पड़े। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पहले राजस्थान में शादी करने वाले थे, लेकिन अब जगह बदल ली है। दोनों लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वे एक साथ पहली बार 'हांजी : द मैरिज मंत्रा' में दिखे। इस म्यूजिक वीडियो में वे ब्राइड और ग्रूम के लुक में थे। तब वे एक-दूसरे को दिल दे बैठे और तब से डेट कर रहे हैं।

सुरभि के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं। उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में तीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। सुरभि ने करिअर की शुरुआत रीजनल थिएटर और फिल्मों से की थी। वह रेडियो जॉकी की भूमिका भी निभा चुकी चुकी हैं। सुरभि को फेम छोटे पर्दे से मिला। साल 2012 में जब सुरभि ने 'कुबूल है' में लीड रोल प्ले किया तो वह घर-घर में मशहूर हो गईं। इसके बाद 'नागिन 3' ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए।

शादी के 6 साल बाद हाल ही माता-पिता बने हैं युविका और प्रिंस

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने 19 अक्टूबर को एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। वे शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं। अब बेटी को गोद में लिए इस कपल ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। हालांकि उन्होंने नन्हीं मुन्नी बिटिया का चेहरा नहीं दिखाया। साथ ही उसके नाम का खुलासा भी नहीं किया। फोटो अस्पताल में खींची गई है। युविका अस्पताल के बैड पर बैठी हैं और उनके हाथों में पाइप और बैंडेज लगी नजर आ रही हैं।

उन्होंने अपने बालों को दो पिगटेल में बांधा हुआ है। उनके हाथों में मेहंदी लगी दिख रही है। प्रिंस ब्लैक कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ व्हाइट कैप लगाए हुए हैं। दोनों पास बैठे हैं और प्रिंस ने बिटिया को गोद में उठाया हुआ है। वे प्यार से बेटी को देख और दुलार रहे हैं। हालांकि दोनों ने बेबी इमोजी से बच्ची का चेहरा छुपा लिया, जो आजकल सेलेब्रिटीज के बीच ट्रेंड बना हुआ है।

उन्होंने कैप्शन में बुरी नजर से बचाने वाली और दिल की इमोजी शेयर की है। बैकग्राउंड में महान गायिका दिवंगत लता मंगेशकर का गाना ‘मेरे घर आई एक नन्ही परी’ चल रहा है। एक्ट्रेस माही विज, नील नितिन मुकेश और संभावना सेठ सहित कई सेलेब्स व फैंस ने कपल को बधाई दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री