न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुरभि और सुमित ने जिम कॉर्बेट पार्क में लिए सात फेरे, इस मशहूर सिंगर ने गोवा में की शादी

‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर सुमित सूरी के साथ रविवार (27 अक्टूबर) को शादी कर ली। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Oct 2024 11:27:14

2 News : सुरभि और सुमित ने जिम कॉर्बेट पार्क में लिए सात फेरे, इस मशहूर सिंगर ने गोवा में की शादी

‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर सुमित सूरी के साथ रविवार (27 अक्टूबर) को शादी कर ली। दोनों ने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अहाना रिसोर्ट में हरे-भरे माहौल में सात फेरे लिए। शादी में केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। विवाह बंधन में बंधने के बाद कपल ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। दोनों सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं एक विशाल वृक्ष के नीचे यह विवाह संपन्न हुआ और खुले आसमान के नीचे रस्मों-रिवाज निभाए गए। फैंस इन तस्वीरों को देख इन पर प्यार लुटाने के साथ कपल को शादी की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुरभि ने शादी के लिए गहरे लाल रंग का लहंगा पहना था। ब्लाउज पर सुनहरी जरी की सजावट के साथ आस्तीन पर बेज और सोने के धागे का काम है। उन्होंने लुक को गोल्डन मोटिफ डिजाइन वाले लाल घूंघट, सोने, हीरे और पन्ना के पत्थरों से बने एक शानदार हार, मैचिंग इयर रिंग्स, मांग टीका और चूड़ा के साथ पूरा किया।

सुरभि ने मेकअप को न्यूट्रल रखा। दूसरी ओर, सुमित बेहद हैंडसम लग रहे थे क्योंकि उन्होंने आइवरी-टोन वाली एम्बेलिश्ड शेरवानी पहनी थी। उन्होंने इसे धोती पैंट और बेज रंग की पगड़ी के साथ पेयर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरभि और सुमित की पहली मुलाकात म्यूजिक एलब्म 'हांजी द मैरिज मंत्र' के दौरान हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। सुरभि के काम की बात करें तो वह टीवी की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंने टीवी सीरियल ‘नागिन’ में लीड रोल किया था। सीरियल ‘कुबूल है’ में जबरदस्त एक्टिंग के चलते वह फैंस के दिलों में बस गई थीं।

जेडेन ने डीजे नीना शाह के साथ की शादी, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

मशहूर गायक जेडेन ने रविवार (27 अक्टूबर) को अपनी गर्लफ्रेंड डीजे नीना शाह के साथ गोवा में इंटिमेट वेडिंग कीं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जेडेन अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और अब उन्होंने अचानक से शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। नीना ने इस खास दिन के लिए डिजाइनर तरुण तहिलियानी के द्वारा डिजाइन किया गया अनोखा मोती वाला ब्लाउज पहना हुआ था।

वह राजकुमारी जैसी लग रही थीं। नीना ने इस लुक को एक व्हाइट और बेज कलर के फिश-कट लहंगे, नेट सीक्विन घूंघट के साथ पूरा किया। साथ ही एक स्टेटमेंट पर्ल नेकलेस व सुंदर हीरे के ब्रेसलेट के साथ और भी हाइलाइट किया। जेडेन ने मैचिंग शेरवानी पहनी थी। वेडिंग सेरेमनी के लिए कपल ने पेस्टल फराज मनन लुक चुना था। वे एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

जेडेन के नाम से मशहूर साहिल शर्मा ने हाल ही में ग्लोबल म्यूजिक आइकन केएसएचएमआर और किंग के साथ मिलकर एक ट्रैक 'आवारा' बनाया है। जेडेन को बॉलीवुड ट्रैक 'क्या करूं' से जबरदस्त नेम-फेम मिला। इसके बाद उन्होंने 'तेरे बिन', 'टेम्प्टेड टू टच', '5 एम' जैसे कई हिट गानों में योगदान दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री