न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इस मशहूर एक्ट्रेस ने छोड़ी दुनिया

मशहूर यूट्यूबर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव को आज बुधवार (6 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रेव पार्टी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 2:07:05

2 News : सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इस मशहूर एक्ट्रेस ने छोड़ी दुनिया

मशहूर यूट्यूबर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव को आज बुधवार (6 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। याचिका में सांप के जहर के मामले में आरोपपत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई है। मामला नवंबर 2024 का है।

नोएडा पुलिस ने एल्विश समेत उनके कुछ साथियों पर रेव पार्टी में अवैध तरीके से सांप के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसमें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन की बात थी। सुनवाई के दौरान एल्विश ने खुद को बेकुसूर बताते हुए कहा था कि उन्हें गलत आरोपों में फंसाया जा रहा है। हालांकि इसके बाद एल्विश को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी। फिर एल्विश सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और याचिका दाखिल कर कहा था कि उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए गए हैं। अब उनकी इसी याचिका पर कार्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

तब तक केस में निचली अदालत में मामले की सुनवाई नहीं होगी। एल्विश के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें सलमान खान के शो BB OTT 2 जीतने के बाद खूब शौहरत मिली। इसके बाद से वे ‘प्लेग्राउंड सीजन 4’, ‘एमटीवी रोडीज’ और हाल ही करण कुंद्रा के साथ ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ का खिताब जीतने में सफल रहे हैं। वे इस दौरान कई कंट्रोवर्सी का भी हिस्सा रहे हैं। एल्विश पर कई बार अपने वीडियो में आपत्तिजनक भाषा और महिलाओं के प्रति असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगा है। कुछ लोग उनके कंटेंट के लिए उन्हें ‘मिसोजिनिस्ट’ (महिला विरोधी) भी बताते हैं।

elvish yadav,youtuber elvish yadav,supreme court,elvish supreme court,snake venom case,bigg boss 0tt 2,laughter chefs 2,kelley mack,actress kelley mack,walking dead movie,kelley mack brain cancer

हॉलीवुड एक्ट्रेस केली मैक का 33 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से निधन

मशहूर अभिनेत्री केली मैक का महज 33 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहीं केली आखिरकार इस गंभीर बीमारी से हार गईं और 2 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। केली के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए की। पोस्ट में लिखा गया, “यह बताते हुए दिल भारी है कि हमारी प्रिय केली अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह एक चमकता सितारा थीं, जो अब उस दुनिया में चली गई हैं, जहां एक दिन हम सभी को जाना है।” यह खबर सामने आने के बाद फैंस और सेलिब्रिटी उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

केली पिछले एक साल से डिफ्यूज मिडलाइन ग्लियोमा नामक खतरनाक ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। यह एक दुर्लभ लेकिन आक्रामक कैंसर है, जो मस्तिष्क के थैलेमस और स्पाइनल कॉर्ड को प्रभावित करता है। उन्होंने अपनी इस निजी जंग को फैंस से छुपाया नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी हालत और जज्बे को साझा किया। केली ने अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली करिअर में कई बेहतरीन शो और फिल्मों में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज ‘द वॉकिंग डेड’ से मिली, जहां उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा उन्होंने ‘स्कूल्ड (मॉडर्न फैमिली का स्पिन-ऑफ)’, ‘शिकागो फायर’, ‘9-1-1’ और इंडी फिल्म ‘द एलीफेंट गार्डन’ में भी दमदार अभिनय किया था। इतना ही नहीं केली ने ऑस्कर विनिंग एनिमेटेड फिल्म ‘स्पाइडर मैन : इंटू द स्पाइडर वर्स’ में एक्ट्रेस ग्वेन स्टेसी के किरदार को आवाज भी दी थी, जो उनके करिअर का एक बेहतरीन मोड़ साबित हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी