न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुप्रीम कोर्ट ने रिया और उनके परिवार को दी बड़ी राहत, 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर आया सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। आज शुक्रवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Oct 2024 7:51:03

2 News : सुप्रीम कोर्ट ने रिया और उनके परिवार को दी बड़ी राहत, 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर आया सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। आज शुक्रवार (25 अक्टूबर) को कोर्ट ने CBI की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। दरअसल हाईकोर्ट ने रिया, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शौविक चक्रवर्ती के खिलाफ जारी किए गए लुकआउट सर्कुलर को रद्द कर दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि हम चेतावनी दे रहे हैं।

आप ऐसी छोटी-मोटी याचिका इसलिए दायर कर रहे हैं, क्योंकि आरोपियों में से एक हाई-प्रोफाइल व्यक्ति है। यकीनन इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। सीबीआई अगर जुर्माना और कुछ कड़ी टिप्पणियां लेना चाहती है तो मामले में बहस करे। उल्लेखनीय है कि सुशांत 14 जून 2020 को बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले में रिया और उनके परिवार पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही थी। हालांकि बाद में यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया।

इसके बाद 2020 में ही सीबीआई ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस साल फरवरी में इस सर्कुलर को रद्द कर दिया था। इसके बाद सीबीआई ने सर्कुलर लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। बता दें कि जिस वक्त सुशांत की मौत हुई थी, तब वे रिया के साथ रिलेशनशिप में थे। इसके बाद मामले में मोड आ गया था। इस दौरान बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए।

यह मामला ड्रग्स से जुड़ा था, जिसके तार विदेशों से जुड़े हुए पाए गए थे। इस कारण रिया को 28 दिनों तक जेल में भी रखा गया और उनसे पूछताछ की गई थी। रिया ने पिछले दिनों अपना पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ शुरू किया था। इसमें वह सुष्मिता सेन और आमिर खान का इंटरव्यू कर चुकी हैं। रिया अब एमटीवी पर आने वाले रियलिटी शो ‘रोडीज’ के नए सीजन में नजर आएंगी।

rhea chakraborty,actress rhea chakraborty,supreme court,sushant singh rajput,cbi,bombay highcourt,sushant rhea,the sabarmati report movie,vikrant massey,godhara riots

विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' इस दिन होगी रिलीज

‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी की मच अवेटेड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। आज शुक्रवार (25 अक्टूबर) को इसका टीजर सामने आ गया। फिल्म गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा जांबाज पत्रकारों की भूमिका में हैं। वे 27 फरवरी 2002 को गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्प्रेस हादसे और गोधरा दंगे को करीब से जानते हैं और अब दुनिया के सामने सच्चाई लाने के इरादे से हर हद तक जाने को तैयार हैं।

कहानी में राजनीतिक दृष्टिकोण को दरकिनार कर सिर्फ दंगों के मुद्दे पर फोकस किया गया है। इसका डायरेक्शन धीरज सरना ने किया है। प्रोड्यूसर एकता कपूर व उनकी मां शोभा कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स है। फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विक्रांत की पिछली फिल्म ‘सेक्टर 36’ थी, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। टीजर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “आज का हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है और सवाल पूछना भी, सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री