न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुपर डांसर चैप्टर 4 : संजय दत्त के साथ थिरकीं शिल्पा शेट्टी, चलने का स्टाइल भी किया कॉपी, Video

इन दिनों छोटे पर्दे पर सुपर डांसर चैप्टर 4 शो की धूम है। इसमें आने वाले कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लेते हैं। साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 8:22:34

सुपर डांसर चैप्टर 4 : संजय दत्त के साथ थिरकीं शिल्पा शेट्टी, चलने का स्टाइल भी किया कॉपी, Video

इन दिनों छोटे पर्दे पर सुपर डांसर चैप्टर 4 शो की धूम है। इसमें आने वाले कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लेते हैं। साथ ही इसमें हर सप्ताह आने वाले सेलेब्रिटी गेस्ट भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इस सप्ताह मशहूर एक्टर संजय दत्त शो में आएंगे। संजय काफी कम शो में नजर आते हैं ऐसे में उनके फैंस के लिए यह बहुत बड़ा गिफ्ट होगा। शो में जज के रूप में नजर आने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी उनके साथ थिरकती दिखेंगी।

इसी एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें शिल्पा और संजय जबरदस्त डांस कर रहे हैं। दोनों कलाकार उन्हीं की फिल्म जंग के गाने 'आइला रे' पर नाचे। इसे देख जज गीता कपूर व अनुरास बासू सहित वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं और तारीफ करते हैं। बाद में सभी स्टेज पर आकर साथ में डांस करने लगते हैं।

तम्मा तम्मा गाने पर झूमीं कंटेस्टेंट फ्लोरिना

इसके अलावा शिल्पा को संजय के स्टाइल में वॉक करते हुए भी देखा जा सकेगा। शिल्पा के साथ गीता, अनुराग और शो को होस्ट करने वाले भी संजय के चलने के स्टाइल को कॉपी करते नजर आते हैं। वीडियो में कंटेस्टेंट फ्लोरिना, संजय की फिल्म थानेदार के सुपरहिट गाने 'तम्मा तम्मा' पर डांस करती नजर आती हैं। फ्लोरिना का डांस देखकर संजय खूब इम्प्रेस हो जाते हैं और कहते हैं कि जिस हिसाब से इन्होंने नाचा है, यह अगर मैं एक साल भी रिहर्सल करता तो भी नहीं कर पाता। यह सुनकर सब ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं।

ये हैं संजय दत्त की आगामी फिल्में

उल्लेखनीय है कि संजय दत्त पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में 'केजीएफ चैप्टर 2', 'शमशेरा', 'पृथ्वीराज' और 'द गुड महाराजा' शामिल हैं। कुछ समय पहले पत्नी मान्यता दत्त ने संजय और उनके बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उन दोनों के पैरों में चोट नजर आ रही थी। दूसरी ओर शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 13 साल बाद हंगामा-2 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर