न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुपर डांसर चैप्टर 4 : 14 अगस्त को देखें 75 डांस फॉर्म्स, जैकी श्रॉफ-संगीता बिजलानी होंगे स्पेशल गेस्ट

सोनी टीवी का सुपर डांसर चैप्टर 4 शो 14 अगस्त को दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव लेकर आ रहा है। रियलिटी शो के इतिहास में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 8:41:04

सुपर डांसर चैप्टर 4 : 14 अगस्त को देखें 75 डांस फॉर्म्स, जैकी श्रॉफ-संगीता बिजलानी होंगे स्पेशल गेस्ट

सोनी टीवी का सुपर डांसर चैप्टर 4 शो 14 अगस्त को दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव लेकर आ रहा है। रियलिटी शो के इतिहास में पहली बार और संभवतः पूरी दुनिया में ऐसा पहली बार होगा, जब एक ही एपिसोड में विश्वभर के 75 अलग-अलग डांस फॉर्म्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से लेकर ग्रुप एक्ट्स और ऐसी बहुत-सी खूबियों के साथ यह शनिवार बेहद खास होगा।

तीन घंटे चलने वाले शो में एक्ट्रेस संगीता बिजलानी और जग्गू भैया यानी जैकी श्रॉफ शो की रौनक बढ़ाएंगे। यह जोड़ी वर्ष 1989 में आई त्रिदेव फिल्म के 'गजर ने किया है इशारा' और 'गली गली में फिरता है' जैसे गानों के साथ मंच पर थिरकती नजर आएगी। जैकी कंटेस्टेंट पृथ्वीराज को बाइक की सवारी कराएंगे, ईशा के लिए अपने फार्म में उगाई गई ऑर्गेनिक भिंडी पकाएंगे और सभी कंटेस्टेंट्स को साष्टांग प्रणाम करेंगे।


इस बार भी नहीं दिखेंगी शिल्पा शेट्टी

सुपर डांसर चैप्टर 4 टीवी के लोकप्रिय शो में से एक है। शो में गीता कपूर, अनुराग बासु और शिल्पा शेट्टी जज हैं। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी शो से गायब हैं। वे इस बार भी नजर नहीं आएंगी। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि शो के मेकर्स ने उनसे अनुबंध खत्म कर दिया है या फिर शिल्पा स्वेच्छा से ही इसका हिस्सा नहीं बन रही हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा इन दिनों जेल में हैं। कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के आरोप हैं। शिल्पा ने फिलहाल सभी शूटिंग होल्ड कर रखी है। शिल्पा की गैरमौजूदगी में शो में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी शिरकत कर चुके हैं।


नोरा की जगह फिर से कुर्सी संभालेंगी माधुरी

कलर्स टीवी के डांसिंग टीवी रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में इस हफ्ते नोरा फतेही की जगह फिर से माधुरी दीक्षित जज की सीट संभालने वाली हैं। माधुरी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट से दी है। माधुरी ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया कि वे इस शो की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुछ दिनों से माधुरी शो से गायब थीं। वे निजी कारणों से देश के बाहर गई हुई थीं। 2 हफ्तों के ब्रेक के बाद दो दिन पहले ही मुंबई लौटी हैं। उनकी अनुपस्थिति में मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही जज की भूमिका निभा रही थीं। इस बीच, मेन होस्ट राघव जुयाल ने शो छोड़ दिया है। राघव अब रेमो डिसूजा के रियलिटी शो डांस प्लस 6 में होस्टिंग करते दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका