न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बिजुरिया’ गाने में छा गए वरुण-जान्हवी, आप भी देखें, 'हॉन्टेड 3D : घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' का टीजर रिलीज

एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिलहाल दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर की मूवी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 2:08:27

2 News : ‘बिजुरिया’ गाने में छा गए वरुण-जान्हवी, आप भी देखें, 'हॉन्टेड 3D : घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' का टीजर रिलीज

एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिलहाल दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर की मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर खबरों में हैं। पिछले दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देख फैंस काफी रोमांचित हो गए। उनका उत्साह और बढ़ाने के लिए आज बुधवार (3 सितंबर) को फिल्म का पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज कर दिया गया। यह साल 1999 में आए मशहूर सिंगर सोनू निगम के ‘बिजुरिया’ गाने का रीक्रिएशन है। गाने में वरुण और जान्हवी पार्टी के मूड में दिख रहे हैं।

वरुण, जान्हवी के किरदार को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं, जो सुनहरी साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं। वरुण ने काली शर्ट और पैंट पहनी है। दोनों कातिलाना अंदाज से छा गए हैं। वहीं सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी कुछ देर के लिए वीडियो में नजर आए। मनीष पॉल एक सरदार के रूप में दिखे। निर्माताओं ने गाने में सोनू की आवाज का इस्तेमाल किया है, जबकि जान्हवी के लिए असीस कौर ने आवाज दी है। जान्हवी ने कहा कि ‘बिजुरिया’ हमेशा से उन गानों में से एक रहा है जो आपको उठकर नाचने पर मजबूर कर देते हैं और इस फिल्म में इसे वापस लाना एक बेहद मजेदार अनुभव रहा है।

नया संस्करण एक बेहतरीन मिश्रण है जिसमें पुराने आकर्षण के साथ एक नई ताजगी है जो आपको थिरकने से रोकती है। वरुण और टीम के साथ शूटिंग करना वाकई बहुत मजेदार रहा। वरुण ने भी गाने को लेकर कहा कि जब मैंने पहली बार ‘बिजुरिया’ का यह नया वर्जन सुना, तो पुरानी यादें ताजा हो गईं और मुझे लगा कि यह कुछ खास है। जान्हवी के साथ इसे शूट करना और सोनू निगम सर से इसे गवाना एक मजेदार अनुभव था। इसके हुकस्टेप, बीट्स और वाइब तब से मेरे जेहन में बसे हुए हैं।

बता दें दो दिन पहले वरुण ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें इसी गाने पर वे सोनू के साथ थिरकते दिखे थे। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया है, जो पहले वरुण के साथ ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा : अ लीजेंड चैप्टर 1’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से टक्कर मिलेगी। यह वरुण और जान्हवी की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘बवाल’ में स्क्रीन शेयर की थी।

sunny sanskari ki tulsi kumari,varun dhawan,janhvi kapoor,varun janhvi,bijuriya song,karan johar,haunted 3d ghosts of the past movie,mimoh chakraborty,vikram bhatt

'हॉन्टेड 3D : घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' मूवी के डायरेक्टर हैं विक्रम भट्ट, इस दिन होगी रिलीज

मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट की हॉरर बेस्ड मूवी धूम मचाती हैं। वे एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। वे 'हॉन्टेड 3D : घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' मूवी लेकर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म के लिए विक्रम ने एक बार फिर महेश भट्ट और आनंद पंडित से हाथ मिलाया है। फिल्म में अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रहे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है।

यह बेहद खौफनाक और रोमांचक है। इसमें दिखाए गए भयावह सीन दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देने वाले हैं। फिल्म का 1 मिनट 20 सैकंड का टीजर रिलीज किया गया है। इसकी शुरुआत काले घने जंगलों से होती है। इसके बाद मिमोह कार में बैठकर एक भूतिया बंगले में जाते है, जो बेहद ही डरावना है। इसके बाद वहां अजीब-अजीब सी घटनाएं होती हैं। फिल्म में मिमोह के साथ चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिकाएं हैं।

इसके साथ निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। पहले यह फिल्म 26 सितंबर को रिलीज होनी थी। बता दें विक्रम भट्ट के निर्देशन में साल 2011 में ‘हॉन्टेड 3डी’ फिल्म रिलीज हुई थी। अब उसी फिल्म का दूसरा भाग आ रहा है। विक्रम ने ‘राज’, ‘1920’ जैसी हॉरर फिल्में भी बनाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह