न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस दिन रिलीज होगी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, बर्थडे गर्ल राशा को वीर ने ऐसे किया विश

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। फिल्म का टाइटल लोगों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 1:16:13

2 News : अब इस दिन रिलीज होगी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, बर्थडे गर्ल राशा को वीर ने ऐसे किया विश

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। फिल्म का टाइटल लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि उनका इस फिल्म से भरपूर मनोरंजन होगा। पहले यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि शूटिंग पूरी न होने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब डायरेक्टर शशांक खेतान की इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। फिल्म 12 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। इसका मतलब है कि फिल्म के लिए इंतजार बढ़ गया है।

वरुण और जान्हवी को इससे पहले साल 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'बवाल' मूवी में साथ देखा गया था। लोगों को यह जोड़ी बहुत पसंद आई और अब उन्हें एक बार फिर से साथ देखने का मौका मिलने वाला है। फिल्म में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय के भी अहम रोल हैं। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। वरुण और करण की जोड़ी इससे पहले भी कुछ फिल्मों में कमाल कर चुकी है। दोनों ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'कलंक', 'जुग जुग जियो' में अपना जादू चलाया।

दूसरी ओर, करण की फिल्म ‘धड़क’ से ही जान्हवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर दोनों ने 'घोस्ट स्टोरीज', 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में साथ काम किया। वर्कफ्रंट पर वरुण के पास पाइपलाइन में सनी देओल के साथ 'बॉर्डर 2' और 'भेड़िया 2' जैसी फिल्में हैं। वहीं जान्हवी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'परम सुंदरी' और साउथ इंडियन स्टार राम चरण के साथ 'आरसी 16' में नजर आएंगी।

2 News : अब इस दिन रिलीज होगी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, बर्थडे गर्ल राशा को वीर ने ऐसे किया विश

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हुईं 20 साल की

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का आज रविवार (16 मार्च) को जन्मदिन है। वह 20 साल की हो गईं। सोशल मीडिया के माध्यम से राशा के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर वीर पहाड़िया ने भी उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें वीर और राशा ने इसी साल अलग-अलग फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। राशा की पहली फिल्म ‘आजाद’ जबकि वीर की ‘स्काई फोर्स’ है।

वीर ने राशा को विश करने के लिए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया। राशा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए वीर ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं हीरोइन नंबर-1.” राशा का जन्म रवीना और अनिल थडानी के घर 16 मार्च 2005 को मुंबई में हुआ था। रवीना के एक बेटा रणवीर थडानी भी है। इसके अलावा रवीना ने शादी से पहले दो बच्चियों को गोद लिया था जिनका नाम छाया और पूजा है।

राशा की बात करें तो उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। राशा की फिल्म ‘आजाद’ जनवरी में रिलीज हुई थी। उनके अपोजिट अभिनेता अमन देवगन थे। फिल्म में अमन के मामा अजय देवगन का कैमियो था। राशा के ‘ऊई अम्मा’ गाने पर डांस ने सबका ध्यान खींचा। हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड