न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें-'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का मजेदार मोशन पोस्टर, बेटे के रंग का मजाक उड़ाने पर भड़कीं यह एक्ट्रेस

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म में एक बार फिर से अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 3:05:33

2 News : देखें-'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का मजेदार मोशन पोस्टर, बेटे के रंग का मजाक उड़ाने पर भड़कीं यह एक्ट्रेस

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म में एक बार फिर से अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी सिनेमाघरों में अपना जादू चलाती दिखेगी। इससे पहले दोनों साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘बवाल’ में नजर आए थे और तब फैंस ने उन पर भरपूर प्यार लुटाया था। इस बीच आज सोमवार (25 अगस्त) को ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का मोशन पोस्टर सामने आया। इसे मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर टीजर की जानकारी दी है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, "मंडप सजेगा, महफिल जमेगी...पर सनी और तुलसी की एंट्री सारी स्क्रिप्ट बदल देगी। टीजर 28 अगस्त गुरुवार को रिलीज होगा। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

फैंस यह पोस्ट देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन पर 'हार्ट' और 'फायर' जैसी रिएक्शन के साथ अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। वीडियो को वरुण, जान्हवी, सान्या मल्होत्रा, रोहित श्राफ, मनीष पॉल और करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। बता दें फिल्म की रिलीज डेट में किसी न किसी कारण से कई बार बदलाव किया जा चुका है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म का हर किसी को इंतजार है। यह काफी हद तक 'दुल्हनिया' सीरीज के कान्सेप्ट पर है।

हालांकि फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रिश्तों में उलझनों और गलतियों पर आधारित एक कॉमेडी है और साथ ही बॉलीवुड की प्रेम कहानियों में पहली नजर के प्यार पर बनी है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा : अ लीजेंड चैप्टर 1' और हर्षवर्धन राणे व सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' से होगी। जान्हवी इससे पहले 29 अगस्त को सिनेमाघरों में 'परम सुंदरी' से अपनी उपस्थिति दर्शाएंगी। इसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। दूसरी ओर, वरुण की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में बिजी हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे को ट्रॉल करने वालों को दिया करारा जवाब

‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ के रोल से फेमस हुईं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वह अक्सर अपने बेटे जॉय के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि कई लोग बच्चे के सांवले रंग पर उसे ट्रॉल करते हैं। देवोलीना एक बार फिर से ट्रॉलर्स पर भड़क गईं और उन्हें करारा जवाब दिया है। देवोलीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे की फोटो पर किए गए एक महिला के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें लिखा है, “कलुआ।”

देवोलीना ने महिला के इंस्टा अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें उस महिला का बच्चा कान्हा जी के रूप में दिख रहा है। देवोलीना ने लिखा, “क्लासिक उदाहरण, बच्चे क्यों बड़े होकर इनके जैसे बनते हैं। घर पर जो सीखेंगे, देखेंगे, बड़े होकर वही करेंगे। तो आप जानते हैं कि पालन-पोषण और परवरिश क्या होती है। दिन रात राम नाम जपने से कोई भी धार्मिक नहीं बन जाता। रावण भी शिव भक्त था। ये सारे भगवान के भक्त और कट्टर सनातनी खुद को बताते हैं और हरकतें देखो।

मैडम आपने अपने बच्चे को भी कान्हा ही बनाया है। तो कन्हैया के रंग से इतनी दिक्कत क्यों है? भारत में क्यों हैं, आप जैसों को तो ब्रिटेन में पैदा होना था। गलती हो गई लगता है। काले रंग से इतनी प्रॉब्लम रे बाबा इन अंग्रेजों की औलादों को।” बता दें देवोलीना ने 22 अगस्त को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। उनके बेटे का जन्म पिछले साल दिसंबर में हुआ था। देवोलीना की शादी शानवाज शेख से हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह