न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी लियोनी का भोजपुरी गाना सुपरहिट, यूट्यूब पर 88 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का भोजपुरी गाना लड़की दीवानी यूट्यूब पर 88 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस सुपरहिट म्यूजिक वीडियो में सनी लियोनी और नीलकमल सिंह ने शानदार अभिनय और गायन किया है। जानिए इस गाने की खासियत और सफलता की कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 7:02:56

सनी लियोनी का भोजपुरी गाना सुपरहिट, यूट्यूब पर 88 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फैन फॉलोविंग लाखों में है और देश-विदेश हर जगह लोग उन्हें पसंद करते हैं। सनी लियोनी ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा में भी खुशी-खुशी काम किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक केवल एक म्यूजिक वीडियो किया है, लेकिन वह गाना यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है। इस गाने में सनी लियोनी ने सिंगर नीलकमल सिंह के साथ काम किया है, जो सुपरहिट साबित हुआ है।

नीलकमल सिंह के म्यूजिक वीडियो में सनी लियोनी ने एक्टिंग की है और वे बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस गाने को न केवल सनी लियोनी के चाहने वालों ने पसंद किया है, बल्कि भोजपुरी दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया है। यूट्यूब पर इस म्यूजिक वीडियो को दो महीने में 88 मिलियन यानी 8.8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं, जो इस गाने की लोकप्रियता को दर्शाता है।

टी-सीरीज ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर 5 दिन पहले इस गाने की एक झलक शेयर की गई थी, जिसमें बताया गया कि इस गाने के 10 मिलियन स्नैप बन चुके हैं। इसके कैप्शन में लिखा था कि ‘लड़की दीवानी’ की वाइब हर तरफ है। लोगों से अपील की गई थी कि वे यूट्यूब पर इस गाने को सुनें और अपना प्यार बनाए रखें। साथ ही सनी लियोनी, नीलकमल सिंह और आशुतोष तिवारी को टैग भी किया गया था।

टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर यह गाना 18 मार्च 2025 को अपलोड किया गया था। ढाई महीने के अंदर ही इस गाने ने 88 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं और इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। इस सुपरहिट भोजपुरी गाने को सनी लियोनी और नीलकमल सिंह पर फिल्माया गया है, जबकि इसे नीलकमल सिंह ने ही गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और आर जे कैंग ने इसका संगीत तैयार किया है।

यह भोजपुरी गाना मूल रूप से बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध गीत ‘धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ का भोजपुरी वर्जन है। 1990 में रिलीज हुई महेश भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ के इस सुपरहिट गाने को प्रेरणा लेकर नीलकमल सिंह ने ‘लड़की दीवानी’ बनाया है। मूल गीत के गायक अनुराधा पोडवाल और कुमार सानू थे, जिसे रानी मलिक ने लिखा था और म्यूजिक टी-सीरीज के तहत तैयार किया गया था। फिल्म ‘आशिकी’ एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म थी, जिसकी कहानी और गाने आज भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज