न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : घर में आने वाले नए मेहमान को लेकर सनी ने कही यह बात, अर्जुन ने अंशुला के लिए शेयर की इमोशनल पोस्ट

कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल ने पिछले महीने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए ऑफिशियल ऐलान किया था कि वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 12:39:34

2 News : घर में आने वाले नए मेहमान को लेकर सनी ने कही यह बात, अर्जुन ने अंशुला के लिए शेयर की इमोशनल पोस्ट

कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल ने पिछले महीने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए ऑफिशियल ऐलान किया था कि वे जल्द ही पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। तब से ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, जो कई दिनों से कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगा रहे थे। कपल को चाहने वाले उनकी जिंदगी में जल्द से जल्द खुशियां आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कैटरीना के देवर और विक्की के छोटे भाई एक्टर सनी कौशल ने हाल ही में अपनी भाभी की प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की। शनिवार (4 अक्टूबर) रात मुंबई में हुई एक इवेंट के दौरान जब उनसे विक्की और कैटरीना के पहले बच्चे को लेकर सवाल पूछा गया तो सनी मुस्कुराते हुए बोले कि घर में सब लोग बहुत खुश हैं।

सनी ने कहा कि सबको बहुत खुशी है, लेकिन थोड़ी नर्वसनेस भी है कि आगे क्या होगा। हम सब उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब बच्चा हमारे साथ होगा। उल्लेखनीय है कि विक्की और कैटरीना ने सितंबर में अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट पोलरॉइड तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कैटरीना अपने बेबी बंप को प्यार से थामे हुए नजर आईं, जबकि विक्की उनके पास खड़े मुस्कुरा रहे थे। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “हम अपने जीवन के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं, दिल में सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। सूत्रों की मानें तो कैटरीना 15 से 30 अक्टूबर के बीच बच्चे का स्वागत कर सकती हैं। हालांकि विक्की और कैटरीना की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। दोनों के परिवारों में भी खुशी का माहौल है और हर कोई इस नए चैप्टर का स्वागत करने की तैयारी में जुटा हुआ है। जुलाई में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह जोड़ी मुंबई के फेरी पोर्ट पर नजर आई थी। तब कैटरीना ने ढीले कपड़े पहने थे, जिससे लग रहा था कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं। कैटरीना और विक्की ने काफी समय तक डेट करने के बाद 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वे अपनी पोस्ट में ये झलकियां भी दिखाते हैं।

हाल ही हुई है अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 2 अक्टूबर को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली। जोड़े ने बोनी के मुंबई स्थित घर पर करीबी दोस्तों और परिवार के साथ अपनी सगाई की सारी रस्मों के साथ गोर धना मनाई। यह एक गुजराती प्री-वेडिंग सेरेमनी थी। अब अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अंशुला के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर एक नोट में उन्होंने दिल को छू लेने वाली बातें कही हैं। अर्जुन ने बताया कि अब उन्हें अपनी मां मोना शौरी कपूर की और भी ज्यादा याद आती है।

उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि उनकी मां अंशुला पर नजर रख रही हैं और उनके दिव्य मार्गदर्शन ने ही उन्हें रोहन से मिलने में मदद की। अर्जुन ने लिखा, “मुझे लगता है अब समय आ गया है कि मैं यह मान लूं कि तुम मुझे छोड़कर जल्द ही अपनी राह पर चल पड़ोगी...यह मुझे थोड़ा तोड़ देगा, लेकिन मुझे यह भी पता है कि तुम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहोगी जो तुम्हें मुस्कुराहट दे सके...भले ही उतना नहीं जितना मैं...लेकिन वह फिर भी बहुत अच्छा काम करेगा। मुझे अब मां की और भी ज्यादा याद आती है...क्राइम पार्टनर से लेकर हमेशा अपने साथी को मेरे साथ ढूंढने तक, मेरा अंश अब बड़ा हो गया है।

इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए आप दोनों को मेरा ढेर सारा प्यार और हार्दिक शुभकामनाएं। परिवार में आपका स्वागत है, @rohanthakkar1511... आप एक नए सफर पर हैं!” अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहे। पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया। अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल आई ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ थी, जिसमें उनके साथ रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह