गुलाबी नगरी एक बार फिर बॉलीवुड के एक्शन धमाके का गवाह बनी, जब हिन्दी सिनेमा के ख्यातनाम अभिनेता जयपुर के मानसरोवर स्थित मानसरोवर स्थित प्रियंका हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल में अपनी अगली फिल्म सूर्या की शूटिंग करते नजर आए। अस्पताल की चारदीवारी के बीच सनी देओल का खून से सना माथा और चोटों से भरा चेहरा एक्शन के जोश को और बढ़ा रहा था, जिसे देखने के लिए लोग अस्पताल के बाहर उमड़ पड़े।
सूर्या सनी देओल की नई फिल्म है जिसका निर्माण जयपुर के निवासी दीपक मुकुट कर रहे हैं। तीन साल पहले यह फिल्म करीब 70 प्रतिशत शूट हो चुकी थी, लेकिन किसी कारणवश यह ठंडे बस्ते में चली गई थी, लेकिन सनी देओल ने अब गदर-2 और जाट की सफलता के बाद इस फिल्म को पूरा करना शुरू किया है। पिछले महीने मुम्बई में इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट किया गया था। जयपुर में अभी सूर्या की शूटिंग विभिन्न लोकेशनों पर 10 दिन और चलेगी।
![जयपुर में सनी देओल की जबरदस्त एंट्री, मानसरोवर के अस्पताल में हुई 'सूर्या' फिल्म की शूटिंग sunny deol jaipur shooting,surya movie shoot,sunny deol action scene,priyanka heart & general hospital jaipur,bollywood film shoot jaipur,deepak mukut director,sunny deol upcoming movie 2026,bollywood courtroom drama,surya film latest news,sunny deol injury mark,bollywood jaipur locations]()
मुंबई में हाल ही में फिल्म के क्लाइमेक्स का ग्रैंड सीक्वेंस 350 से ज्यादा लोगों की टीम के साथ शूट किया गया था। अब जयपुर में प्रियंका हॉस्पिटल को ही इस फिल्म का सेट बनाया गया है। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीएल शर्मा और उनकी टीम ने सनी देओल का गर्मजोशी से स्वागत किया। शूटिंग के बाद सनी ने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनका हौसला भी बढ़ाया। अस्पताल प्रशासन ने इस मौके को एक यादगार पल बताया।
फिल्म में सनी देओल एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे, जो दर्शकों को उनकी सुपरहिट फिल्म 'दामिनी' की याद दिलाएगा। 'सूर्या' का यह कोर्टरूम ड्रामा और एक्शन का कॉम्बिनेशन फिल्म की खासियत होगी।
2026 सनी देओल के लिए सुपरहिट साल साबित होगा। 'गदर 2' की धमाकेदार सफलता के बाद अब वे 'सूर्या' और अन्य बड़ी फिल्मों के जरिए अपने फैंस को निराश नहीं करेंगे। आने वाले साल में 'बॉर्डर 2', 'रामायण पार्ट 1', 'सूर्या' और 'लाहौर 1947' जैसी फिल्में उनके अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगी।