न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बॉर्डर 2’ के सेट से सामने आई सनी-वरुण की तस्वीर, राजकुमार-वामिका की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर जारी

जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म ‘बॉर्डर’ साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 2:27:46

2 News : ‘बॉर्डर 2’ के सेट से सामने आई सनी-वरुण की तस्वीर, राजकुमार-वामिका की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर जारी

जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म ‘बॉर्डर’ साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया था। अब फैंस में मूवी के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कास्टिंग पूरी होने के बाद मेकर्स ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के झांसी में जारी शूटिंग के बीच फिल्म सेट से एक फोटो सामने आई है। फोटो में सनी देओल और वरुण धवन आर्मी टैंक के ऊपर बैठे हैं और उनके साथ फिल्म की बाकी टीम भी दिखाई दे रही है।

सनी और वरुण आर्मी लुक में है, लेकिन उन्होंने कैजुअल आउटफिट पहना है। सनी ने एकांत सशस्त्र बलों के छावनी क्षेत्रों में वरुण के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “एक्शन, विरासत और देशभक्ति। झांसी की बीहड़ छावनी में बॉर्डर 2 के सेट पर सनी देओल, वरुण धवन, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, सह-निर्माता शिवचन, बिनॉय गांधी और निर्देशक अनुराग सिंह के साथ शूटिंग। 23 जनवरी 2026 के लिए हो जाएं तैयार।”

फिल्म में सनी व वरुण के साथ दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की भी अहम भूमिका है। इसमें सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को दर्शाया जाएगा। वरुण ने भी ‘बॉर्डर 2’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह आर्मी टैंक पर बैठकर सनी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, “सनी डेज। हमारे साब जी। बॉर्डर 2, इंडियन आर्मी।”

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘भूल चूक माफ’ में होगी जबरदस्त कॉमेडी

एक्टर राजकुमार राव की प्रतिभा का लोहा हर कोई मान चुका है। ‘स्त्री 2’ के बाद राजकुमार एक बार फिर मैडॉक फिल्म्स के साथ मिलकर हंसाने के लिए तैयार हैं। इस कॉमेडी फिल्म का नाम 'भूल चूक माफ' है और मेकर्स ने आज मंगलवार (18 फरवरी) को फिल्म का पहला टीजर जारी किया है, जो काफी मजेदार है। उसने कैप्शन में लिखा, “दिन है उनतीस या तीस? फर्क है बस उन्नीस-बीस। पर ये है क्या मसला? जानिए 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में, तब तक भूल चुक माफ हो. दिनेश विजन प्रेजेंट करते हैं राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर 'भूल चूक माफ', जिसका निर्देशन और लेखन करण शर्मा ने किया है।”

टीजर की शुरुआत बनारस के मशहूर दशाश्वमेध घाट से होती है। इसके बाद राजकुमार और वामिका के परिवार वाले दोनों की शादी की तारीख पर चर्चा करते हैं और 30 तारीख मैरिज डेट तय की जाती है। फिर कुछ सीन 'लव आज कल' के मशहूर गाने 'चोर बाजारी' के साथ दिखाए जाते हैं। इस बीच दोनों की शादी की रस्मों की झलक दिखाई जाती है। बता दें करण ने फिल्म को डायरेक्ट किया है जबकि दिनेश विजन प्रोड्यूसर हैं। राजकुमार और वामिका पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह मैडॉक फिल्म्स की इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले प्रोडक्शन हाउस ने ‘स्काई फोर्स’ और ‘छावा’ रिलीज की। दोनों फिल्में ही दर्शकों को पसंद आई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ