न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 89 साल के हुए धर्मेंद्र को बेटे सनी ने ऐसे किया विश, शर्मिला के 80वें बर्थडे पर बहू करीना ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड में ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर सुपरस्टार धर्मेंद्र आज रविवार (8 दिसंबर) को अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद को चाहने वालों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Dec 2024 1:17:29

2 News : 89 साल के हुए धर्मेंद्र को बेटे सनी ने ऐसे किया विश, शर्मिला के 80वें बर्थडे पर बहू करीना ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड में ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर सुपरस्टार धर्मेंद्र आज रविवार (8 दिसंबर) को अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। धर्मेंद्र के बेटे दिग्गज एक्टर सनी देओल ने उन्हें इंस्टाग्राम के जरिए खास अंदाज में विश किया है। सनी ने कुछ अनसीन तस्वीरों के साथ पिता पर प्यार लुटाया है। तस्वीरों की इस रील के बैकग्राउंड में हैप्पी बर्थडे धुन सुनाई दे रही है।

कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।” कुछ फोटो तब की हैं जब सनी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। कुछ तस्वीरों में सनी के छोटे भाई एक्टर बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। बता दें सनी अपने पिता के काफी करीब हैं। वे अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। साथ ही जब-तब अपनी बातों में उनका जिक्र कर उन्हें याद करते रहते हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी बेटी ईशा देओल ने भी एक वीडियो शेयर किया है। जहां वह घर के बाहर खड़ी हैं और दीवारों पर धर्मेंद्र के कई बैनर-पोस्टर लगे हुए हैं।

बैकग्राउंड में 'यमला पगला दीवाना' का टाइटल ट्रैक बज रहा है। ईशा उन तस्वीरों को निहार रही हैं। ईशा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा। हम आपसे प्यार करते हैं। आप हमेशा खुश रहिए और स्वस्थ रहिए। पापा के सभी फैंस को शुक्रिया, जिन्होंने उनके इतने प्यारे पोस्टर्स और फोटो यहां लगाए हैं।” उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल में 8 दिसंबर को 1935 को हुआ था।

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर खान के बीच है काफी मजबूत बोंडिंग

धर्मेंद्र के साथ आज रविवार (8 दिसंबर) को गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर का भी जन्म दिन है। वह 80 साल की हो गई हैं। खास बात ये है कि धर्मेंद्र और शर्मिला को कुछ बेहतरीन फिल्मों में साथ काम करने का मौका भी मिला है। इस बीच शर्मिला को उनकी बहू करीना कपूर खान ने स्पेशल स्टाइल में विश किया है। करीना ने सासू मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में करीना नाइट सूट पहने हुए हैं, जबकि शर्मिला ने पिंक कलर का आउटफिट पहना है। शर्मिला शायद किसी शूट के लिए तैयार हो रही हैं, क्योंकि उनके बालों में रोलर्स लगे हैं। वहीं करीना उनके साथ मस्ती करती दिख रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, “सबसे कूल गैंगस्टा कौन है? क्या मुझे बताने की जरूरत है? मेरी सासू मां को हैप्पी बर्थडे। वो एकदम बेस्ट हैं।” करीना की बड़ी बहन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी कमेंट किया, “हैप्पी बर्थडे शर्मिलाजी, करीना तुम कितना प्यार लुटा रही हो।”

उल्लेखनीय है कि दोनों सास-बहू के बीच बहुत मजबूत बोंडिंग है और वे अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाती दिखती हैं। बहरहाल शर्मिला की बात करें तो वह 8 दिसंबर 1944 को पैदा हुई थीं। उन्होंने 13 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। अपने करिअर में शर्मिला ने 'कश्मीर की कली', 'कटी पतंग', 'आराधना', 'तलाश', 'अमर प्रेम' और 'दाग' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इन दिनों वह ओटीटी पर नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री