न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रामायण’ के पहले पार्ट में ‘हनुमान’ का कैमियो रोल करेंगे सनी, 48वें बर्थडे पर श्रेयस ने बोला यह फेमस डायलॉग

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। इसको लेकर आए दिन अपडेट सामने आती रहती है। कभी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 1:21:48

2 News : ‘रामायण’ के पहले पार्ट में ‘हनुमान’ का कैमियो रोल करेंगे सनी, 48वें बर्थडे पर श्रेयस ने बोला यह फेमस डायलॉग

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। इसको लेकर आए दिन अपडेट सामने आती रहती है। कभी किसी एक्टर के फिल्म से जुड़ने की खबरें आती हैं, तो कभी रिप्लेस करने से जुड़ी जानकारी मिलती है। कुछ दिनों पहले ही कहा गया था कि ‘रामायण’ में सनी, ‘हनुमान’ का किरदार निभाएंगे, लेकिन मेकर्स की ओर से इस खबर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया था।

अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक सनी को ‘रामायण’ के लिए फाइनल कर लिया गया है। सनी राम भक्त ‘हनुमान’ का किरदार निभाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से सनी मई से शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि नितेश ‘रामायण’ को बहुत बड़े पैमाने पर बना रहे हैं। फिल्म तीन पार्ट्स में बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि पहले पार्ट में सनी कैमियो करते दिखाई देंगे, जबकि दूसरे और तीसरे पार्ट में उनका ‘हनुमान’ के रूप में ही फुल अपीयरेंस होगा।

मेकर्स को भरोसा है कि दिवंगत एक्टर दारा सिंह के बाद, सनी देओल भी इस किरदार से इतिहास रचने वाले हैं। दारा सिंह ने 1987-88 में रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में हनुमानजी के रूप में दर्शकों का खूब प्यार बटोरा था। नितेश ने अपनी फिल्म के लिए एक से एक बेहतरीन स्टार्स को कास्ट किया है। अभिनेता रणबीर कपूर ‘श्रीराम’ का किरदार निभाएंगे। साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी ‘माता सीता’ का, यश ‘लंकापति रावण’ और विजय सेतुपति ‘विभीषण’ के रोल में नजर आएंगे।

एक्टर श्रेयस तलपड़े के पिछले साल शूटिंग के दौरान आया था हार्ट अटैक

एक्टर श्रेयस तलपड़े के पिछले साल दिसबंर में ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और वे अब एकदम ठीक हैं। डॉक्टर्स की मेहनत और उन्हें चाहने वालों की दुआओं से दूसरा जीवन पाने वाले श्रेयस ने शनिवार (27 जनवरी) को अपना 48वां बर्थडे मनाया। वे पैपराजी के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते नजर आए।

उन्होंने सुपरहिट मूवी ‘पुष्पा’ का आइकॉनिक डायलॉग भी बोला। पैपराजी विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें श्रेयस केक कट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट और डेनिम पहने हैं। पैप्स ने पूछा कि सर पहले से कैसे हो आप? तो एक्टर ने कहा- बेहतर हूं. इसके बाद उन्होंने खुद ही पूछा कि कैसा लग रहा हूं? पैप्स ने कहा- अच्छे लग रहे हो सर, तो एक्टर ने कहा बस यही सुनना था।

फिर श्रेयस ने बोला, 'पुष्पा, पुष्पा राज, मैं झुकेगा नहीं साला।’ श्रेयस ने केक काटने से पहले दुआ मांगी और कहा, “बस यही दुआ है कि भगवान सबको अच्छी सेहत दे क्योंकि अगर अच्छी सेहत न हो तो क्या हो सकता है, ये मैं भुगत चुका हूं। तो मैं नहीं चाहता कि किसी के साथ हो। भगवान इस साल सबको बहुत अच्छी सेहत दे।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम