न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी ने सलमान की ‘सिकंदर’ के लिए शेयर की यह पोस्ट, प्रियंका ने ऐसे दी मन्नारा को जन्मदिन की बधाई

सनी देओल और सलमान खान की बॉलीवुड में सालों से धाक है। लोगों को दोनों की अदाकारी खूब पसंद आती है। एक्टर्स को साल 1996 में आई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 1:15:32

2 News : सनी ने सलमान की ‘सिकंदर’ के लिए शेयर की यह पोस्ट, प्रियंका ने ऐसे दी मन्नारा को जन्मदिन की बधाई

सनी देओल और सलमान खान की बॉलीवुड में सालों से धाक है। लोगों को दोनों की अदाकारी खूब पसंद आती है। एक्टर्स को साल 1996 में आई फिल्म जीत में साथ काम करने का मौका मिला था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। उनकी जबरस्त फैन फॉलोइंग है। फिलहाल सनी ने सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रमोशन किया है। यह फिल्म आज रविवार (30 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस बीच सनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। सनी ने अपने फैंस से ‘सिकंदर’ देखने की अपील की।

सनी ने 'सिकंदर' का एक दमदार पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे सलमान...सिकंदर की रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं...चक दे फट्टे!” यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। फैंस इस पर कमेंट करते हुए सनी की तारीफ कर रहे हैं। वे लिख रहे हैं कि दोस्ती हो तो सनी देओल और सलमान खान जैसी। उल्लेखनीय है कि सनी की फिल्म ‘जाट’ का भी अच्छा-खासा बज बना हुआ है। यह फिल्म 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। सनी करीब डेढ़ साल बाद वापसी कर रहे हैं।

उनकी पिछली फिल्म ‘गदर 2’ अगस्त 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने तगड़ा प्रदर्शन करते हुए पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। दूसरी ओर, सलमान की बात करें तो उनकी भी पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ साल 2023 में ही दिवाली पर रिलीज हुई थी। इसमें सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी जमी थी। सलमान के फैंस के लिए ‘सिकंदर’ ईद का उपहार है।

हालांकि कुछ ऐसी रिपोर्ट आ रही है जो उन्हें नागवार गुजरेगी। कहा जा रहा है कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। यह तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज, फिल्मीजिला और टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। 'सिकंदर' का डायरेक्शन एआर मुरुगदास ने किया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे सितारे भी हैं।

34 साल की हुईं मन्नारा, कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा के साथ है मजबूत बोंडिंग

दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने शनिवार (29 मार्च) को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जमकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रियंका ने मन्नारा को खास अंदाज में विश किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मन्नारा के लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा, “हैप्पी बर्थडे बार्बी। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपको प्यार भेज रही हूं हमेशा।”

बता दें प्रियंका और परिणीति के पिता मन्नारा की मां के भाई हैं। कई इवेंट्स और फैमिली फंक्शन में प्रियंका और मन्नारा साथ नजर आती हैं। पिछले दिनों मन्नारा ने प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटैंड की थी। मन्नारा ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें प्रियंका ने भी उनका भरपूर समर्थन किया था। मन्नारा इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी कॉमेडी कुकिंग शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रही हैं। उनकी जोड़ी कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ बनी है।

हाल ही मन्नारा ने एक वीडियो शेयर कर एक एयरलाइंस की सेवाओं से असंतुष्ट हो उस पर भड़ास निकाली थी। दूसरी ओर, प्रियंका की बात करें तो वह इन दिनों ‘एसएसएमबी29' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसे एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड