न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी ने 68वें जन्मदिन पर शेयर किया ‘गबरू’ का मोशन पोस्टर, हुमा की इनके साथ रिश्ते पर लगी मुहर

दिग्गज अभिनेता सनी देओल आज रविवार (19 अक्टूबर) को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सनी को चाहने वाले फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Oct 2025 3:02:02

2 News : सनी ने 68वें जन्मदिन पर शेयर किया ‘गबरू’ का मोशन पोस्टर, हुमा की इनके साथ रिश्ते पर लगी मुहर

दिग्गज अभिनेता सनी देओल आज रविवार (19 अक्टूबर) को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सनी को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से खूब बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सनी ने भी अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर इसका मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। सनी की इस फिल्म का टाइटल 'गबरू' है। सनी ने फिल्म की रिलीज डेट बता फैंस में रोमांच पैदा कर दिया है। सनी ने कैप्शन में लिखा, “ताकत वो नहीं है जो आप दिखाते हैं, बल्कि वो है जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। आप सभी के लिए कुछ है, जो इंतजार कर रहे हैं। 'गबरू' सिनेमाघरों में 13 मार्च 2026 को रिलीज होगी। साहस, विवेक और करुणा की एक कहानी। मेरे दिल से...दुनिया के लिए।”

पोस्टर में सनी बेहद गंभीर और भावुक अवतार में नजर आए। एक सीन में सनी गोद में एक लड़की को लिए हुए हैं, जो खून से लथपथ है। फिल्म एक एक्शन-एंटरटेनर होगी, जिसमें सनी अपने चिर-परिचित एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी शशांक उदयपुरकर ने लिखी है और वही डायरेक्टर भी हैं। इस बीच सनी ने अपने जन्मदिन का जश्न बेहद खास और जोशीले अंदाज में मनाया, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसमें सनी एक खुले मैदान में चमकती रोशनी और आसमान में शानदार आतिशबाजी का आनंद लेते दिख रहे हैं। यह एक प्राइवेट सेलिब्रेशन था, जहां उत्साह और हंसी का माहौल था।

सनी ‘हैप्पी बर्थडे टू मी’ गाते नजर आए, जबकि बैकग्राउंड में तेज पंजाबी संगीत बज रहा था। एक स्वेटर और टोपी पहने सनी ऊर्जा और खुशी से भरपूर थे। उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी। इस पोस्ट के कैप्शन में सनी ने ‘हैप्पी बर्थडे टू मी’ लिखा। इस पोस्ट पर सनी के छोटे भाई अभिनेता बॉबी देओल ने केक और लाल दिल वाली इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ‘जन्मदिन मुबारक हो’ लिखते हुए शुभकामनाएं भेजीं। राहुल देव ने ‘भैया, आशीर्वाद बना रहे’ लिखा और अर्चना पूरन सिंह ने भी ढेर सारा प्यार भेजा। बता दें सनी ने हाल ही 'बॉर्डर 2' की शूटिंग खत्म की और इसके बाद वह 'रामायण : पार्ट 1' और 'रामायण : पार्ट 2' में हनुमान के किरदार की तैयारियों में लग गए। सनी के पास इनके अलावा 'लाहौर 1947', 'गदर 3' और 'जाट 2' भी है। सनी की पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘जाट’ थी।

‘थामा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में रचित सिंह के साथ पहुंचीं हुमा कुरैशी

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनकी रचित सिंह के साथ सगाई की खबरें आ रही थीं, जिस पर हुमा ने चुप्पी साध रखी थी। अब हुमा ने अपनी लेटेस्ट पब्लिक अपीयरेंस से इस रिश्ते पर लगभग मुहर लगा दी है। हुमा हाल ही रचित के साथ 'थामा’ मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं और खूब सुर्खियां बटोरीं। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 21 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही 'थामा' की शनिवार (18 अक्टूबर) शाम मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

इस इवेंट में कई सेलेब्स पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान हुमा और रचित की जोड़ी ने खींचा। दोनों ने एक साथ रेड कार्पेट पर एंट्री ली, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलें खत्म होती दिख रही हैं। हुमा ने वेस्टर्न की जगह ब्लू कलर की बनारसी सिल्क साड़ी चुनी, जिसमें वह बेहद एलिगेंट और खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने पहली बार इतने बड़े पब्लिक इवेंट में एक साथ एंट्री ली है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस मान रहे हैं कि कपल ने अब अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया, जिसे वे अब तक छिपा रहे थे।

हुमा ने रचित के साथ एक से बढ़कर एक पोज दिए। दोनों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान थी। रचित, हुमा से मैच करते हुए स्टाइल में पहुंचे थे। उन्होंने जींस के साथ एक सिंपल लेकिन क्लासी कुर्ता पहना था। हुमा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे वेब सीरीज 'महारानी 4' को लेकर सुर्खियों में हैं। रचित फिल्म इंडस्ट्री में एक जाने-माने एक्टिंग कोच हैं। वे आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे कई एक्टर्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह