Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी ने शानदार अंदाज में शेयर किया ‘बॉर्डर 2’ से फर्स्ट लुक, सौतेले बेटे शाहिद के साथ रिश्ते पर बोलीं सुप्रिया

देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं। यह फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 8:52:32

2 News : सनी ने शानदार अंदाज में शेयर किया ‘बॉर्डर 2’ से फर्स्ट लुक, सौतेले बेटे शाहिद के साथ रिश्ते पर बोलीं सुप्रिया

देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं। यह फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यूजर्स इसको लेकर काफी क्रेजी हैं और इससे जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखते हैं। इस बीच फिल्म में अहम रोल निभाने जा रहे दिग्गज एक्टर सनी देओल ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में सनी का लुक कैसा होगा अब वो रिवील हो गया है। सनी फौजी के रोल में अपनी दमदार परफॉर्मेंस देंगे। सनी ने इंस्टाग्राम पर ‘बॉर्डर 2’ से अपने लुक की तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा कैप्शन दिया। वहीं बैकग्राउंड में वो एक डायलॉग भी बोलते हैं जिसे सुनकर आपके अंदर फिल्म के बारे में और जानकारी पाने की इच्छा होगी।

सनी ने लिखा, “मिशन पूरा हुआ, सिपाही, हस्ताक्षर कर रहा हूं। ‘बॉर्डर 2’ के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। जय हिंद।” बैकग्राउंड में सनी बोलते हैं, “27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम करने, आ रहा हूं मैं।” बता दें साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ की तर्ज पर ही ‘बॉर्डर 2’ बनाई जा रही है जिसमें फौजियों की कहानी दिखाई जाएगी। हाल ही फिल्म की शूटिंग से सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “और क्या है ये बॉर्डर? बस एक फौजी और उसके भाई हैं। ये पुणे में शूट खत्म…अब अगली जगह की बारी है।”

इन तस्वीरों में अहान, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। ये सभी फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद चिल करते दिखे। ‘बॉर्डर 2’ के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं। बता दें जेपी दत्ता के डायरेक्शन और प्रोडक्शन में बनी ‘बॉर्डर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। इसने जबरदस्त कमाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म उस वक्त 10 से 12 करोड़ में बनी थी और कलेक्शन करीबन 66.70 करोड़ किया था। आज भी जब लोग इस मूवी को टीवी पर देखते हैं तो देशभक्ति में डूब जाते हैं। इसमें सनी के साथ जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना सहित कई सितारे थे। फिल्म में अनू मलिक का संगीत था, जो कमाल का था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका