न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक ही दिन रिलीज होंगी गदर-2 और ओएमजी-2, तुलना पर सनी देओल ने दिया इन फिल्मों का उदाहरण

विशेषज्ञ मानते हैं कि दो बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्में एक ही दिन रिलीज हो तो निश्चित तौर पर दोनों की कमाई पर असर पड़ता है। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jul 2023 6:25:25

एक ही दिन रिलीज होंगी गदर-2 और ओएमजी-2, तुलना पर सनी देओल ने दिया इन फिल्मों का उदाहरण

विशेषज्ञ मानते हैं कि दो बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्में एक ही दिन रिलीज हो तो निश्चित तौर पर दोनों की कमाई पर असर पड़ता है। अब एक बार फिर से दो बहुप्रतीक्षित फिल्में एक साथ बड़े पर्दे पर टकरा रही हैं। जी हां 11 अगस्त को सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर-2’ और अक्षय कुमार व परेश रावल जैसे स्टार्स की ‘ओएमजी 2’ धूम मचाने को तैयार है। दोनों सीक्वल मूवी हैं। इस बीच सनी देओल ने दो बड़ी फिल्मों के एकसाथ आने को लेकर सवाल पूछे जाने पर अपनी रिएक्शन दी।

सनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग फिल्मों की तुलना करते क्यों हैं। साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर : एक प्रेम कथा' ने जहां 100 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की थी वहीं उसी दिन सिनेमाघरों में लगी लगान मूवी ने इससे कम कमाई की। मुझे समझ नहीं आता कि लोग तुलना क्यों करते हैं। फिर चाहे वो तुलना फिल्म बिजनेस से जुड़ी हो या कहानी से। गदर के बारे में कोई परसेप्शन नहीं था। लोगों को लगा कि ये मसाला फिल्म है। ये फिल्म पुराने जमाने के हिसाब से है। पुराने टाइप के गाने हैं। दूसरी ओर, लगान लोगों को क्लासिक लगी थी।

sunny deol,gadar-2,omg-2,lagaan,gadar ek prem katha,dil,ghayal

'घायल' और 'दिल' के क्लैश की भी बड़ी चर्चा थी : सनी

सनी देओल ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने तो रिलीज से पहले ही काफी अजीब बातें कह डाली थीं। लेकिन फिल्म को लोगों का प्यार मिला और ये जनता की फिल्म बन गई। मुझे याद है कि अवार्ड शो में उन्होंने गदर का मजाक बनाया था लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा मेरी कुछ और फिल्मों के साथ भी हुआ है। 'घायल' और 'दिल' के क्लैश की भी बड़ी चर्चा थी। इन फिल्मों की कोई तुलना नहीं है, फिर भी लोग इस बारे में बातें करते हैं।

उल्लेखनीय है कि गदर और लगान की जैसे घायल और दिल में भी सनी और आमिर खान थे। माना जाता है कि एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज होने से दर्शक बंट जाते हैं। समस्या तब आती है जब दर्शक दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट को पसंद करते हैं लेकिन समय और पैसे के अभाव से वे एक ही फिल्म देख पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश