न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता धर्मेंद्र के शबाना आजमी के साथ लिपलॉक सीन पर सनी देओल ने दी यह रिएक्शन, वे एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जो...

यूं तो सनी देओल ने फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाया है, लेकिन उनका गुस्सा कमाल लगता है। वे जब बड़े पर्दे पर अव्यवस्थाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Aug 2023 11:56:13

पिता धर्मेंद्र के शबाना आजमी के साथ लिपलॉक सीन पर सनी देओल ने दी यह रिएक्शन, वे एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जो...

यूं तो सनी देओल ने फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाया है, लेकिन उनका गुस्सा कमाल लगता है। वे जब बड़े पर्दे पर अव्यवस्थाओं या विलेन के खिलाफ गुस्सा निकालते हैं तो फैंस उनमें खुद को देखने लगते हैं। वे जल्द ही एक बार फिर अपने गुस्से का दीदार कराने वाले हैं। सनी की जोश-खरोश से भरी फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त से सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। सनी इसका प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इस बीच सनी जब एनडीटीवी पहुंचे तो उन्होंने खुद की फिल्म के बारे में तो बात की ही, साथ ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उनके पिता धर्मेंद्र (87) और शबाना आजमी (72) के लिपलॉक सीन पर भी रिएक्शन दिया। इस बारे में सनी ने कहा कि मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं और मैं कहूंगा कि वे एकमात्र ऐसे एक्टर हैं, जो इस सीन को कर सकते हैं। मैंने इसे नहीं देखा, मैंने इसके बारे में सुना है। मैंने फिल्म नहीं देखी। मैं फिल्में इतनी नहीं देखता। मैं खुद की पिक्चर कई बार नहीं देखता।

जब सनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस सीन को लेकर धर्मेंद्र से बात की थी तो उन्होंने कहा कि नहीं! मेरा मतलब है कि मैं अपने पिता से इस बारे में कैसे बात कर सकता हूं? वे एक पर्सनलिटी हैं, जो... कुछ भी कैरी कर सकते हैं वो...अपनी विनम्रता, ईमानदारी के कारण..." उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र और सनी के बीच जबरदस्त बोंडिंग है। सनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके साथ कई दफा फोटो शेयर करते हैं। दोनों कुछ फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं।

sunny deol,dharmendra,shabana azmi,gadar 2,rocky aur rani ki prem kahaani,sunny dharmendra

बॉडी शेव कराने को लेकर सनी ने की तीखी टिप्पणी

सनी देओल ने न केवल आजकल फिल्मों में चल रहे ट्रेंड को लेकर कई बातें बताई बल्कि कुछ ऐसे बयान भी दिए जिससे कई सितारे भड़क सकते हैं। सनी ने मेल एक्टर्स के बॉडी शेव कराने को लेकर कहा- 'मुझे तो बड़ी शर्म आती है, जब वो शेव कर लेते हैं। लड़की बन गए हैं।' सनी ने सिक्स पैक एब्स पर भी बात की। सनी ने कहा कि मुझे तो ये सब समझ में नहीं आता।

हम तो एक्टर्स हैं, बॉडी बिल्डर्स नहीं। हम लोग यहां पर एक्टिंग करने आए हैं ना कि बॉडी बिल्डिंग करने। कई बार न्यू टैलेंट भी उसी तरह से आगे आ रहे हैं। जो ये बोल रहे हैं कि मैंने बॉडी बना ली है इसलिए मैं एक्टर बन गया हूं। तो कुछ कहते हैं कि मैं डांसर हूं तो एक्टर बन गया हूं। सनी का मानना है कि मेकर्स ने ओरिजनल कहानियां बनाना अब बंद कर दिया है।

सनी ने कहा कि मेकर्स भी ऐसी चीजें बना रहे हैं और उनकी फिल्मों की कहानियां भी ऐसी ही हैं। यहां तक कि दर्शक भी इन कहानियों को बिना सोचे समझे फास्ट फूड की तरह ले रहे हैं। अब हमने खुद की स्टोरी को बनाना बंद कर दूसरों की मूवीज पर फिल्में बनाना शुरू कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार