न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी देओल ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर किया भांगड़ा, गोल्डन टेम्पल भी पहुंचे, नहीं चाहते थे ‘गदर 2’ फिल्म बने!

‘गदर 2’ फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। आजकल फिल्मों का प्रमोशन परंपरा बन गया है और इसके बगैर काम भी नहीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Aug 2023 11:20:39

सनी देओल ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर किया भांगड़ा, गोल्डन टेम्पल भी पहुंचे, नहीं चाहते थे ‘गदर 2’ फिल्म बने!

‘गदर 2’ फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। आजकल फिल्मों का प्रमोशन परंपरा बन गया है और इसके बगैर काम भी नहीं चलता। ऐसे में ‘गदर 2’ की टीम भी कहां पीछे रहने वाली है। फिल्म चलाने का भार या दारोमदार ‘गदर’ की जैसे इस बार भी सनी देओल और अमीषा पटेल पर है। वे प्रमोशन के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। दोनों कलाकार हाल ही राजस्थान की राजधानी जयपुर और जैसलमेर पहुंचे थे।

शनिवार को उन्होंने अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर जवानों के साथ मूवी का प्रमोशन किया और बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम में ‘उड़ जा काले कावां’ की धुन पर भांगड़ा भी किया। उनके साथ यह गाना गाने वाले उदित नारायण भी थे। अमीषा नीले सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सनी पीले कुर्ते और जैतून के हरे रंग की पगड़ी के साथ दिखे। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सनी वाहे गुरू का आशीर्वाद लेने अमृतसर के गोल्डन टेम्पल भी पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा की। गौरतलब है कि सनी पंजाब के गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। इससे पहले सनी जैसलमेर में तनोट माता मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। तब सनी के साथ बीएसएफ के अधिकारी भी दिखाई दिए थे।

sunny deol,gadar 2 film,gadar 2 movie,wagah border,ameesha patel,gadar ek prem katha,tara singh,sakina

सनी देओल का इंटरव्यू हो रहा है वायरल

सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिया। इस इंटरव्यू में सनी ने ‘गदर 2’ को लेकर कई बातें की। हालांकि सनी की एक बात से किसी को भी हैरानगी हो सकती है। सनी ने कहा कि मैं नहीं चाहता था ‘गदर 2’ बने, लेकिन फिल्म की कहानी लिख दी गई और फिल्म भी बन गई। 22 साल बाद वहीं कहानी नए तरीके से आ रही है। ये ऐसी फिल्म है जिसको परिवार के साथ मिलकर देखा जाता है।”

ये भी ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की जैसे ही सक्सेसफुल और ब्लॉकबस्टर हिट होगी। ‘तारा सिंह’ एक ऐसा किरदार है, जिसको हर कोई देखना चाहता है। ऐसा ही ‘सकीना’ का किरदार भी है, जो अपने पति से बेहद प्यार करती हैं। दोनों अगल-अलग देशों के किरदार हैं। एक हिंदुस्तान से है तो एक पाकिस्तान से है। इन चीजों से पता चलता है कि फिल्म ये बताती है कि परिवार एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार