न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन रिलीज हो सकती है सनी देओल की ‘जट्ट’ मूवी, ‘बाहुबली 3’ को लेकर इन्होंने दिए सकारात्मक संकेत

पिछले साल सनी देओल ने ‘गदर 2’ फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया था। इस फिल्म ने कमाई के मामले में सफलता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 8:43:35

2 News : इस दिन रिलीज हो सकती है सनी देओल की ‘जट्ट’ मूवी, ‘बाहुबली 3’ को लेकर इन्होंने दिए सकारात्मक संकेत

पिछले साल सनी देओल ने ‘गदर 2’ फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया था। इस फिल्म ने कमाई के मामले में सफलता के कई कीर्तिमान स्थापित किए। सनी के तूफानी अंदाज के कायल फैंस अब उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सनी की साउथ के सफल फिल्ममेकर गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘जट्ट’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसकी शूटिंग इन दिनों पूरे जोर-शोर से चल रही है।

माइथ्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही ‘जट्ट’ एक एक्शन फिल्म है। इसमें सनी लार्जर देन लाइफ अवतार में दिखेंगे। ‘जट्ट’ में देशभक्ति का भाव देखने को मिलेगा। ऑडियंस फिल्म से जुड़े विजुअल को देखकर हैरान हो जाएगी। इस मूवी से सनी का फर्स्ट लुक पोस्टर उनके 66वें जन्मदिन पर 19 अक्टूबर को आएगा। हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस को फिल्माया जा रहा है।

मेकर्स ने ‘जट्ट’ के लिए रिलीज डेट लॉक करने की प्लानिंग कर ली है। यह अगले साल रिपब्लिक डे के मौके पर 26 जनवरी को रिलीज हो सकती है। इस दौरान सनी की एक और फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लाहौर 1947’ के भी रिलीज होने की संभावना थी। लगता है अब इसे आगे खिसकाना पड़ेगा। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा हैं। सूत्र ने कहा ये फिल्म मार्च से जून के बीच में पर्दे पर रिलीज हो सकती है। अभी फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है।

sunny deol,actor sunny deol,jatt movie,gadar 2,gopichand malineni,jatt republic day 2025,baahubali 3,gnanavel raja,baahubali,prabhas

प्रभास की ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ ने तोड़े थे कमाई के रिकॉर्ड

एक बड़े फिल्म प्रोड्यूसर ने 'बाहुबली 3' की पुष्टि की है। ‘देसीमार्टिनी’ के मुताबिक सूर्या और बॉबी देओल की आगामी पैन इंडियन फिल्म 'कंगुवा' के प्रोड्यूसर केई ज्ञानवेल राजा ने पुष्टि की है कि एसएस राजामौली फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में काम कर रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर फिल्म मेकर्स से बात की और पता चला कि राजामौली ‘बाहुबली’ सीरीज की दो फिल्मों की तगड़ी सफलता के बाद 'बाहुबली 3' पर काम कर रहे हैं।

हालांकि सुपरस्टार प्रभास और राइटर विजयेंद्र प्रसाद ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार किया था। उल्लेखनीय है कि साल 2015 में आई 'बाहुबली' ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी थी। उसके बाद सबकी जबान पर यही सवाल था कि ‘कटप्पा’ ने ‘बाहुबली’ को क्यों मारा? साल 2017 में 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' भीकिसी तरह से कम नहीं रही।

दोनों फिल्मों में लोगों को प्रभास की एक्टिंग देखकर मजा आ गया। ‘बाहुबली 2’ ने भारत में सभी भाषाओं में 1031 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800 करोड़ के करीब था। फिल्म आमिर खान की ‘दंगल’ (1970 करोड़) से पीछे रह गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री