न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘घातक’ इस दिन होगी री-रिलीज, जानें ‘बैडएस रविकुमार’ व ‘लवयापा’ का हाल

दिग्गज अभिनेता सनी देओल 40 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वैसे तो सनी ने हर तरह के किरदार को अंजाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 11:56:33

2 News : सनी के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘घातक’ इस दिन होगी री-रिलीज, जानें ‘बैडएस रविकुमार’ व ‘लवयापा’ का हाल

दिग्गज अभिनेता सनी देओल 40 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वैसे तो सनी ने हर तरह के किरदार को अंजाम दिया है, लेकिन उनका एक्शन अवतार सर्वाधिक पसंद किया जाता है। बड़े पर्दे पर सनी का तूफानी अंदाज कुछ अलग ही कमाल करता है। सनी 67 साल के हो चुके हैं लेकिन उनका जादू कायम है। साल 2023 में आई सनी की मूवी ‘गदर 2’ से यह बात साबित हो चुकी है। यह मूवी ब्लॉकबस्टर रही और सनी एक बार फिर से छा गए। इसके बाद से सनी की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

हालांकि अब सनी को चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है, जो उन्हें थिएटर्स में देखने को बेताब हैं। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की सुपरहिट मूवी ‘घातक’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के हीरो सनी देओल थे और उनके अपोजिट एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री थीं। इसके अलावा अमरीश पुरी और डेनी डेंजोगप्पा की भी अहम भूमिका थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार 'घातक' को 29 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 28 फरवरी को दोबारा आ सकती है।

फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। एक सूत्र ने कहा कि ‘घातक’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। अब तक रिलीज तारीख 28 फरवरी है, लेकिन इसमें बदलाव हो सकता है। कुछ दिनों में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सनी देओल इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें यह फिल्म 15 नवंबर 1996 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 26.48 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था।

इस फिल्म का बजट 6 करोड़ रुपए था। संतोषी ने ही इस फिल्म का निर्माण भी किया था। उल्लेखनीय है कि संतोषी की एक और मूवी 'अंदाज अपना अपना' भी लगभग 31 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म अप्रैल में थिएटर्स में दस्तक देगी।

2 News : सनी के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘घातक’ इस दिन होगी री-रिलीज, जानें ‘बैडएस रविकुमार’ व ‘लवयापा’ का हाल

हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रविकुमार’ अच्छी शुरुआत के बाद फैंस पर नहीं चला पाई जादू

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन 31 करोड़ रुपए कमाए। ‘छावा’ के आने से पहले से सिनेमाघरों में टिकी ‘बैडएस रविकुमार’ और ‘लवयापा’ पर खतरा मंडरा गया है। पिछले सप्ताह 7 फरवरी को रिलीज हुए ये दोनों फिल्में पहले ही संघर्ष कर रही थीं और अब जल्द ही उनका बोरिया बिस्तर गोल हो सकता है।

आईए देखते हैं इन दोनों फिल्मों का हाल। पहले बात करते हैं हिमेश रेशमिया की मूवी ‘बैडएस रविकुमार’ की। इसके सीन और डायलॉग खूब चर्चाओं में रहे थे। पहले दिन इसने बेहतर शुरुआत की थी। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट देखते को मिली। फिल्म ने पहले वीकेंड में 6.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

फिल्म ने अब तक 8.20 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। अब नजर डालते हैं खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ पर। फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला। ‘लवयापा’ ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसकी कमाई मात्र 35 लाख रुपए रही। इसी के साथ ‘लवयापा’ का कुल कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड