न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी देओल ने नहीं चुकाए 56 करोड़, नीलाम होगा बंगला, UP के CM के पैर छूकर ट्रोल हुए रजनीकांत

जोशीले एक्टर सनी देओल की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है। सनी ने 65 साल की उम्र में भी जो तेवर दिखाए हैं वो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Aug 2023 7:22:29

सनी देओल ने नहीं चुकाए 56 करोड़, नीलाम होगा बंगला, UP के CM के पैर छूकर ट्रोल हुए रजनीकांत

जोशीले एक्टर सनी देओल की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है। सनी ने 65 साल की उम्र में भी जो तेवर दिखाए हैं वो देखने लायक है। इस बीच, सनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) सनी के मुंबई में जुहू स्थित बंगले को नीलाम करने वाला है। बैंक ने इस बारे में सनी को नोटिस जारी कर दिया है।

सनी ने बैंक को करीब 56 करोड़ रुपए का बकाया नही चुकाया है। बैंक ने शनिवार (19 अगस्त) को एक न्यूज पेपर में नोटिस भी दिया है। बकाया लोन नहीं चुकाने की सूरत में 25 सितंबर को जुहू स्थित विला की नीलामी की जाएगी। नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार लोन अजय सिंह देओल के नाम पर लिया गया है और वही गारंटर भी हैं। आपको बता दें कि सनी का असली नाम अजय है। बैंक का कहना है कि तय अवधि तक सनी ने लोन की रकम नहीं चुकाई।

नियमों के हिसाब से अगर किसी लोन मूल रकम और ब्याज को तय तारीख के 90 दिनों तक नहीं चुकाया जाता है तो इस लोन को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) की कैटेगरी में डाल दिया जाता है। बैंक इस लोन के नहीं चुकाए जाने की वजह से होने वाले नुकसान की रिकवरी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सनी ने साल 2016 में ये लोन एक फिल्म फाईनेंस करने के लिए लिया था। ये लोन दिसंबर 2022 से ही NPA कैटेगरी में है।

sunny deol,juhu bungalow,rajinikanth,up cm yogi adityanath,gadar 2 movie,yogi adityanath,jailer

रजनीकांत और योगी आदित्यनाथ का वीडियो हो रहा वायरल

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। यह 10 दिन में भारत में करीब 300 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। दुनियाभर में तो यह आंकड़ा और भी ऊपर पहुंच गया है। शनिवार को रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रजनीकांत ने बताया था कि वे मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखेंगे। जब रजनीकांत सीएम से मिलने पहुंचे तो कार से उतरकर उन्होंने योगी के पैर छूए।

यह बात फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्हें 72 साल के रजनीकांत का 51 साल के योगी के पैर छूना अजीब लगा। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रजनीकांत को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। क्लिप को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि क्या वाकई उन्होंने योगी आदित्यनाथ के पैर छुए? क्या उन्होंने अपना सेल्फ रेस्पेक्ट तमिलनाडु में छोड़ दिया है?

दूसरे ने कहा कि यह बहुत लो लेवल है। सोच से भी बदतर। तीसरे ने कहा कि क्या यह जरूरी था? कुछेक यूजर्स ने रजनीकांत का बचाव भी किया है। आपको बता दें कि रजनीकांत को दक्षिणी राज्यों में भगवान की तरह पूजा जाता है। लोग उन्हें अथाह प्यार करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार