न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘वनवास’ का ट्रेलर देख भीग गईं सनी देओल की आंखें, ‘पुष्पा 2’ के साथ सामने आया ‘फतेह’ का टीजर

दिग्गज डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'वनवास' का ट्रेलर हाल ही में सामने आया था। इसमें वेटरन एक्टर नाना पाटेकर और यंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 8:42:06

2 News : ‘वनवास’ का ट्रेलर देख भीग गईं सनी देओल की आंखें, ‘पुष्पा 2’ के साथ सामने आया ‘फतेह’ का टीजर

दिग्गज डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'वनवास' का ट्रेलर हाल ही में सामने आया था। इसमें मंझे हुए एक्टर नाना पाटेकर और यंग एक्टर उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। उत्कर्ष, अनिल के बेटे हैं। ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर 'गदर', ‘गदर 2’ और 'अपने' जैसी सुपरहिट फिल्मों के अभिनेता सनी देओल भी मौजूद थे। अनिल और सनी का रिश्ता काफी मजबूत है। 'वनवास' का ट्रेलर मानवीय रिश्तों की जटिलताओं, संवेदनशीलता और संघर्षों की कहानी प्रस्तुत करता है। यह फिल्म प्यार, बलिदान और परिवार की सच्ची भावना को दर्शाती है।

ट्रेलर देख सनी इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इवेंट में सनी और अनिल अगल-बगल में बैठे थे। जैसे ही ट्रेलर खत्म हुआ, सनी की भावनाएं काबू में नहीं रहीं और उनकी आंखें भीग गईं। बता दें सनी को फैमिली मैन माना जाता है। वे चाहे जितने बिजी हो, लेकिन अपने माता-पिता, भाई, पत्नी और बेटों की अनदेखी कभी नहीं करते।

सनी को पहले भी कई दफा भावुक होते देखा गया है। इस मौके पर अनिल ने कहा कि यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। 'वनवास' में प्यार, बलिदान और परिवार की सच्ची भावना को बखूबी दर्शाया गया है। ‘वनवास’ में सिमरत कौर, खुशबू सुंदर, राजपाल यादव व पारितोष त्रिपाठी की भी अहम भूमिकाएं हैं। यह फिल्म जी स्टूडियोज वर्ल्डवाइड द्वारा प्रस्तुत की गई है और 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

vanvaas,vanvaas movie,anil sharma,sunny deol,sunny tears,nana patekar,utkarsh sharma,fateh,fateh movie,sonu sood,jacqueline fernanadez,pushpa 2 the rule

अभी सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है ‘फतेह’ का टीजर, 9 दिसंबर को होगा डिजिटल अनावरण

जी स्टूडियोज और शक्ति सागर प्रोडक्शंस की मच अवेटेड फिल्म 'फतेह' का टीजर आज गुरुवार (5 दिसंबर) को 'पुष्पा 2 : द रूल' के साथ सिनेमाघरों में आ गया है। साइबर स्पेस में सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस मनोरंजक एक्शन गाथा में डिजिटल दुनिया की अंधेरी गलियों का मुकाबला होने वाला है। एक्टर सोनू सूद के डायरेक्शन में बनी यह पहली फिल्म है। इसमें सोनू के साथ जैकलीन फर्नांडिज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह के भी अहम किरदार हैं।

आज फिल्म देखने वालों को बड़े पर्दे पर ‘फतेह’ का टीजर देखने को मिला। हालांकि टीजर का डिजिटल अनावरण 9 दिसंबर को होगा यानी उस दिन सब लोग इसे देख पाएंगे। इस बीच सोनू ने कहा कि ‘फतेह’ के साथ पहली बार निर्देशक की कुर्सी पर बैठना जुनून और उद्देश्य की यात्रा रही है। यह एक्शन गाथा डिजिटल दुनिया की छाया में लड़ी गई अनदेखी लड़ाइयों को ध्यान में लाती है। मैं रोमांचित हूं कि ‘फतेह’ का टीजर उन दर्शकों के लिए जारी किया गया है जो सिनेमाघरों में ‘पुष्पा 2 : द रूल’ देख रहे हैं।

यह एक ऐसी दुनिया की झलक है जिसे बनाने में हमने अपना दिल लगाया है। मैं दर्शकों को ‘फतेह’ की एड्रेनालाइन, भावनाओं और विशुद्ध शक्ति का अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। यह फिल्म हर उस नायक के लिए मेरा ट्रिब्यूट है जो असंभव बाधाओं के खिलाफ लड़ने की हिम्मत रखता है। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को प्रेरित और रोमांचित करेगी। बता दें फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री