न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी ने ‘रामायण’ मूवी को लेकर दी यह खास Update, छोटे भाई बॉबी की तारीफ में कही ये बातें

एक्टर रणबीर कपूर की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने देश-दुनिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Dec 2024 11:48:45

2 News : सनी ने ‘रामायण’ मूवी को लेकर दी यह खास Update, छोटे भाई बॉबी की तारीफ में कही ये बातें

एक्टर रणबीर कपूर की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने देश-दुनिया में सबका ध्यान खींचा। रणबीर की अदाकारी एक अलग ही लेवल पर थी। इसके बाद से ही फैंस रणबीर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर फिलहाल ‘रामायण’ मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। वे भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले रणबीर ने बताया था कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म दो पार्ट में बनेगी।

इसमें से पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फिल्म के एक और अहम कलाकार सनी देओल ने भी कुछ खास जानकारी शेयर की है। बताया जा रहा है कि सनी फिल्म में हनुमानजी का किरदार निभा रहे हैं। सनी ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में खुलासा किया कि मेकर्स फिल्म को हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ और ‘प्लेनेट ऑफ द एप्स’ की तरह बनाने की प्लानिंग में हैं। इन फिल्मों के टेक्नीशियन इस फिल्म का हिस्सा हैं।

सनी ने कहा कि फिल्म के राइटर और डायरेक्टर इस बात को लेकर एकदम क्लियर हैं कि उन्हें फिल्म को किस तरह से बनाना है और उनके किरदारों को लोगों के सामने कैसे प्रजेंट करना है। जिस तरह से फिल्म बनाई जा रही है, उसमें दर्शकों को स्पेशल इफेक्ट मिलेगा। इन इफेक्ट से उनको ऐसा लगेगा कि सच में ये सारी घटना घटी है। फिल्म शानदार होने वाली है, जिसे हर कोई बहुत पसंद करेगा। ‘रामायण’ में ‘सीता’ का रोल साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाएंगी।

sunny deol,actor sunny deol,ramayana movie,ranbir kapoor,nitesh tiwari,hanumanji,jatt,gadar 2,bobby deol,animal

सनी देओल ने बॉबी देओल के ‘एनिमल’ फिल्म के रोल को लेकर कहा...

सनी ने स्क्रीन लाइव को दिए इंटरव्यू में अपने छोटे भाई बॉबी देओल की सफलता को लेकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने ‘आश्रम’ वेब सीरीज से लेकर ‘एनिमल’ मूवी तक में क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। सनी ने कहा कि बॉबी की पर्सनैलिटी है। वह अच्छे दिखते हैं। उनके पास सब है। बस ऐसा होता है कि आपको मौका नहीं मिलता है और चीजें आपके हिसाब से नहीं हो पाती हैं। ‘एनिमल’ में जब बॉबी ‘अबरार’ के रूप में स्क्रीन पर आते हैं तो वे पूरे शो पर कब्जा कर लेते हैं। बॉबी ऐसे नहीं हैं कि मैं हीरो हूं तो विलेन का किरदार नहीं कर सकता।

उनकी स्क्रीन प्रजेंस को देखकर सबने तारीफ की। बता दें कि बॉबी ने एक गूंगे विलेन का किरदार निभाया था। भले ही बॉबी ने एक भी डायलॉग नहीं बोला, लेकिन उनके एक्सप्रेशन्स ही काफी थे। बता दें सनी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1997’ और ‘जाट’ में बिजी हैं। ये दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी। सनी की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘गदर 2’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री