न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जाट’ के सीक्वल और ‘लाहौर 1947’ के सवाल पर सनी ने दिया यह जवाब, शाहरुख के साथ फिर काम करने पर बोले…

सनी देओल (67) की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘जाट’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म के लिए अब ज्यादा इंतजार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 12:00:20

2 News : ‘जाट’ के सीक्वल और ‘लाहौर 1947’ के सवाल पर सनी ने दिया यह जवाब, शाहरुख के साथ फिर काम करने पर बोले…

सनी देओल (67) की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘जाट’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि यह दो दिन बाद 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी हैं, जबकि मैत्री मूवी मेकर्स वालों ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस बीच सनी ने ‘जाट’ के सीक्वल पर बात की। सनी ने पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आजकल पार्ट 2 का इतना सिलसिला चला हुआ है कि हर कोई कहानी सोचता है कि इसका पार्ट 2 जरूर बन रहा होगा। तो कहानी को उस तरह से लेकर चलो।

अगर पिक्चर चलेगी और कैरेक्टर लोगों को अच्छा लगेगा, तो ही उसका पार्ट 2 बनता है, नहीं तो नहीं बन सकता है। अगर ‘जाट’ अच्छी कमाई करती है और यह किरदार लोगों का दिल जीतने में कामयाब होता है, तो पार्ट 2 बनने की संभावना है। सनी की पिछली फिल्म साल 2023 के स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई ‘गदर’ 2 थी, जो सुपरहिट रही। यह उनकी साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल थी, जिस पर भी लोगों ने भरपूर प्यार लुटाया था। सनी ने कहा कि ‘गदर 2’ इतनी सफल हुई, मगर जब हम उसे बना रहे थे तो सब कह रहे थे कि ये आउटडेटेड है।

ऐसा सिनेमा नहीं चलता। आर्ट मॉडर्न है, ये है वो है तो हमें समझ में नहीं आ रहा था कि ये मॉडर्न और आउटडेटेड क्या होता है? मगर दौर वैसा ही चल रहा था। मैं जो भी काम करता, उसे आउटडेटेड बोलते थे। मगर जब ‘गदर 2’ चल गई, तब बोलते हैं अरे यार, गलती हो गई। हम भी ऐसा ही कुछ बनाते हैं (हंसते हैं) तो ये हमेशा रहा है और ऐसा ही चलता रहेगा। जब कोई चीज सफल हो जाती है तो सब उसके पीछे भागते हैं। हमें अपनी कहानियों पर यकीन करना जरूरी है। अब सनी ‘लाहौर 1947’ और फिर ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। साथ ही वे रणबीर कपूर की मूवी ‘रामायण’ में हनुमान का रोल निभाते दिखेंगे।

सनी ने ‘लाहौर 1947’ को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह फिल्म निश्चित रूप से आ रही है। वह क्या हुआ वह फिल्म मैंने पहले शुरू की थी। उसकी काफी शूटिंग हो चुकी है। उसके बाद मैंने ‘जाट’ शुरू की लेकिन उसमें थोड़ा सा वक्त इसलिए लग रहा है क्योंकि आमिर खान उसके निर्माता हैं और वे एडिट करने में अपना वक्त ले रहे हैं। आमिर सबकुछ देखना चाहते हैं, वे हर चीज परफेक्ट चाहते हैं।

sunny deol,actor sunny deol,jaat,jaat movie,jaat sequel,jaat,jaat 2,gadar,gadar 2,lahore 1947 movie,shahrukh khan,darr

‘अगर ऐसा होता है तो मैं फिर एक बार शाहरुख के साथ जरूर काम करना चाहूंगा’

सनी देओल और शाहरुख खान की फिल्म 'डर' साल 1993 में रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट रही। दोनों स्टार्स इसके बाद किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। इस वजह से दोनों के संबंधों को लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई गईं। इस बीच ‘जाट’ की एक इवेंट में जब सनी से पूछा गया कि क्या वे फिर एक बार शाहरुख के साथ काम करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि ये वो चीजें नहीं हैं जो मैं तय करता हूं। लेकिन अगर ऐसा होता है तो मैं फिर एक बार शाहरुख के साथ जरूर काम करना चाहूंगा।

वो अलग दौर था, अब दौर अलग है। मुझे आज के वक्त में चीजें वैसी होती नजर नहीं आतीं जैसी मैं चाहता था। एक बड़े एक्टर के साथ फिल्म शूट कर लेना उसके हिट होने की गारंटी नहीं होता। आप क्या करेंगे कि अगर आपकी फिल्म में बहुत सारे स्टार्स हैं, लेकिन कहानी में दम नहीं है। वक्त के साथ इंडस्ट्री लगातार आगे बढ़ती चली गई है, एक वक्त था जब सिंगल हीरो वाली फिल्में चलती थीं, लेकिन एक वक्त के बाद पब्लिक उनसे बोर हो गई। इसके बाद कई स्टार्स वाली फिल्मों की जैसे बाढ़ सी आ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी