न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी ने माता-पिता के साथ उठाया बर्फीली वादियों का लुत्फ, इस एक्टर ने मुंबई में खरीदा 30 करोड़ का अपार्टमेंट

दिग्गज एक्टर सनी देओल ने पिछले साल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ से जबरदस्त धूम मचाई थी। फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Sep 2024 2:20:15

2 News : सनी ने माता-पिता के साथ उठाया बर्फीली वादियों का लुत्फ, इस एक्टर ने मुंबई में खरीदा 30 करोड़ का अपार्टमेंट

दिग्गज एक्टर सनी देओल ने पिछले साल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ से जबरदस्त धूम मचाई थी। फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। इस बीच सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपने पिता गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र के साथ जलेबी और पराठे और लस्सी का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो पर्यावरण के साथ भी सनी के प्यारे रिश्ते को दर्शाता है। यह क्लिप सनी की छुट्टियों की शानदार यादों का एक कोलाज है।

इसमें सनी बोलते हैं, “अच्छा लग रहा है दुनिया के टॉप पर महसूस कर रहा हूं।” सनी बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच कार चलाते, झरनों पर सेल्फी लेते, स्नो जैकेट पहने परांठा खाते और हरियाली के बीच टहलते हुए नजर आ रहे हैं। सनी ने एक पल के लिए थोड़ा आराम किया और फिर चारपाई पर लेट गए। वे सरसों के खेत में गए, बर्फ में खेले और आखिर में पिता के साथ गरम चाय का लुत्फ उठाया। सनी की मां और धर्मेंद्र की पहली बीवी प्रकाश कौर अपने बेटे संग बर्फ से खेलती नजर आईं।

सनी ने कैप्शन में, लिखा, “मेरी इंस्पिरेशन : जितना हो सके धरती माता के साथ समय बिताना।” इस वीडियो पर सनी के छोटे भाई बॉबी देओल ने कई दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। सनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने हाल ही में राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन और आमिर खान के बैनर तले बन रही मूवी ‘लाहौर : 1947’ की शूटिंग पूरी की है। सनी, गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बन रही एक्शन फिल्म ‘जट्ट’ में भी बिजी हैं। सनी इसके बाद ‘रामायण’ और ‘बॉर्डर 2’ पर काम शुरू करेंगे।

बांद्रा स्थित पाली हिल में है पृथ्वीराज सुकुमारन का ये लग्जरी अपार्टमेंट

साउथ इंडियन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के प्रोडक्शन हाउस 'पृथ्वीराज प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड' ने मुंबई के बांद्रा में पाली हिल में एक आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है। पृथ्वीराज और उनकी पत्नी सुप्रिया मेनन के पास इस एरिया में एक और अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपए है। जानकारी के मुताबिक पृथ्वीराज का ये लग्जरी अपार्टमेंट 'नारायण टेरेस' में है, जो एक रेडी-टू-मूवी हाउसिंग सोसाइटी है।

यह 2971 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसमें 4 पार्किंग स्पेस भी हैं, जो 413 वर्ग फीट में हैं। एक्टर ने 1.84 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी के साथ 30 हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई है। इसकी कुल कीमत 30.6 करोड़ रुपए है। बता दें कि पाली हिल खूब सारी हरियाली, पड़ोस में जाने-माने सेलेब्स और प्रीमियम रियल एस्टेट के लिए जाना जाता है।

पृथ्वीराज ने इसी साल जून में 3 करोड़ रुपए की पोर्श 911 GT3 खरीदी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो पृथ्वीराज इस समय 'एल2 : एम्पुरान' की शूटिंग में बिजी हैं। वे ‘विलायत बुद्धा’ में भी नजर आएंगे। उन्हें पिछली बार 'सालार-पार्ट 1 सीजफायर', 'द गोट लाइफ' और मलयालम फिल्म गुरुवायुर अंबालानाडायिल में में देखा गया था। पृथ्वीराज ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में विलेन की भूमिका निभाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री