न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

29 साल पहले सनी देओल के इमोशनल सीन ने मचाई धूम, दर्शकों से पहले क्रू मेंबर हुए भावुक, यादगार द़ृश्यों में होती है गिनती

29 साल पहले सनी देओल के फिल्म घातक के इमोशनल सीन ने दर्शकों और क्रू मेंबर्स को भावुक कर दिया था। सनी देओल ने एक्शन के साथ भावनात्मक अभिनय से भी दिल जीता है और 2023 में 'गदर 2' से धमाकेदार वापसी की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 1:02:18

29 साल पहले सनी देओल के इमोशनल सीन ने मचाई धूम, दर्शकों से पहले क्रू मेंबर हुए भावुक, यादगार द़ृश्यों में होती है गिनती

हिन्दी फिल्मों में एक्शन स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सनी देओल ने वर्ष 2023 में ब्लॉकबस्टर रही गदर 2 से जबरदस्त वापसी की। इस फिल्म की सफलता ने सनी देओल के करियर को उसी तरह से गति प्रदान की है जिस तरह से कभी गदर 2 के निर्देशन अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म हुकूमत ने उनके पिता धर्मेन्द्र के करियर को गति दी थी। अनिल शर्मा हिन्दी फिल्मों के उन गिने चुने निर्देशकों में शामिल हैं जिन्होंने फिल्म उद्योग में कार्यरत पिता पुत्र की जोड़ी को निर्देशित किया है।

सनी देओल को आमतौर पर एक्शन और गुस्सैल किरदारों के लिए जाना जाता है, लेकिन उनका अभिनय केवल चीखते-चिल्लाते संवादों तक सीमित नहीं है। वे जब इमोशनल होते हैं, तो पर्दे पर जो असर छोड़ते हैं, वो दर्शकों के साथ-साथ सेट पर मौजूद लोगों को भी रुला देता है।

ऐसा ही एक वाकया साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'घातक' की शूटिंग के दौरान हुआ था, जहां सनी के अभिनय ने पूरे यूनिट को खामोश और भावुक कर दिया था। यह सीन अब हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली इमोशनल दृश्यों में गिना जाता है।

कौन सा था वो भावुक सीन?

'घातक' में सनी देओल के अपोजिट मीनाक्षी शेषाद्रि, विलेन के रूप में डैनी और पिता के किरदार में अमरीश पुरी थे। फिल्म में एक सीन है जहां सनी अपने बीमार पिता (अमरीश पुरी) को कैंसर के बारे में बताते हैं। यह सीन जितना संवेदनशील था, उतनी ही सनी की परफॉर्मेंस गहराई लिए हुए थी। जब इस सीन की शूटिंग हो रही थी, तो सनी देओल इस कदर किरदार में डूब गए कि सेट पर मौजूद तकनीशियन, स्पॉट बॉय, कैमरामैन और यहां तक कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी अपनी भावनाएं नहीं रोक पाए।

'घातक' की सफलता

राजकुमार संतोषी के साथ यह सनी देओल की दूसरी फिल्म थी। इससे पहले वे उनके निर्देशन में बनी फिल्म घायल में नजर आ चुके थे। घायल के लिए सबसे पहले राजकुमार संतोषी ने मिथुन चक्रवर्ती को साइन किया था। कहा जाता है कि फिल्म के कुछ दृश्य भी शूट हो चुके थे। उन दिनों सनी देओल का करियर पूरी तरह से असफल हो चुका था। अपने बेटे को फिर से स्थापित करने के लिए धर्मेन्द्र ने इस संतोषी से मुलाकात की। संतोषी बताया कि फिल्म के लिए मिथुन को लिया गया है। धर्मेन्द्र मिथुन के पास गए और मिथुन ने धर्मेन्द्र के एक बार कहते ही फिल्म से किनारा कर लिया। निर्माताओं ने अपने हाथ खींच लिए और फिर धर्मेन्द्र ने इस फिल्म को अपने बैनर विजेयता फिल्म्स के तहत निर्मित किया।

घातक को अपने समय में घायल का दूसरा भाग माना गया था। इस फिल्म की कथा-पटकथा, संवाद और अभिनय इतना जबरदस्त रहा कि इसे आज भी दर्शक देखना पसन्द करते हैं। फिल्म ‘घातक’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। घातक को अपने समय में मात्र 6 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भारत में ₹15.10 करोड़ और वर्ल्डवाइड ₹26.48 करोड़ की कमाई करने में सफल रही। यह सनी देओल के करियर की माइलस्टोन फिल्मों में से एक मानी जाती है।

sunny deol emotional scene,ghatak movie emotional scene,sunny deol acting,bollywood emotional scenes,gadar 2 success,sunny deol career,anil sharma films,rajkumar santoshi director,bollywood blockbusters,hindi cinema emotional moments

7 फिल्म फेयर पुरस्कारों के लिए हुई नामित

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी घातक वर्ष 1997 के फिल्मफेसर पुरस्कारों में सात श्रेणी में नामित हुई थी। उसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ खलनायक, सर्वश्रेष्ठ एडिटर के लिए चुना गया था। इनमें से घातक ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता अमरीश पुरी, सर्वश्रेष्ठ पटकथा राजकुमार संतोषी और सर्वश्रेष्ठ सम्पादक पुरस्कार अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की थी।

'घातक' से लेकर 'गदर 2' तक, सनी देओल ने समय-समय पर साबित किया कि वे सिर्फ एक्शन हीरो नहीं, बल्कि भावनात्मक परफॉर्मेंस के भी मास्टर हैं।

सनी देओल का करियर केवल उनके पंच और डायलॉग्स के लिए नहीं जाना जाता, बल्कि उनकी आंखों से बहते भावों की भाषा भी उतनी ही ताकतवर है। ‘घातक’ का यह वाकया यही बताता है कि सनी देओल एक कलाकार के रूप में दर्शकों के दिल में उतर जाने की ताकत रखते हैं।

वर्तमान स्थिति

सनी देओल के पास वर्तमान में कई फिल्में हैं। विशेष रूप से आजकल सनी देओल दक्षिण भारतीय फिल्मों में ज्यादा नजर आ रहे हैं। हाल ही पिछले महीने प्रदर्शित उनकी दक्षिण भारत के ख्यातनाम बैनर मैथ्री मूवीज की निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी निर्देशित जाट बाक्स ऑफिस पर असफल साबित हो गई। 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई यह फिल्म अपनी लागत का 50% ही वसूल पाई। इसके बावजूद उनके पास अभी दक्षिण भारत के दो बड़े प्रोजेक्ट हाथ हैं, जिनमें से एक नंदमूरि बालाकृष्णन के साथ अखंडा 2 हैं और जाट 2 की घोषणा भी हो चुकी है।

इसके अतिरिक्त वे आने वाले समय में राजकुमार संतोषी के साथ लाहौर 1947 और जेपी दत्ता के साथ बॉर्डर 2 में नजर आएंगे। वहीं वे नितिश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। सनी देओल ने अब OTT पर भी अपने कदम रख दिए हैं। वे निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में ओटीटी पर नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी