न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी देओल ने पूरी की इस मचअवेटेड फिल्म की शूटिंग, संजय दत्त ने ‘बागी 4’ के रोल को लेकर किया खुलासा

दिग्गज एक्टर सनी देओल की फिल्मों के लिए फैंस में एक अलग ही क्रेज नजर आता है। वे चार दशक से भी ज्यादा समय से अपनी एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 8:55:55

2 News : सनी देओल ने पूरी की इस मचअवेटेड फिल्म की शूटिंग, संजय दत्त ने ‘बागी 4’ के रोल को लेकर किया खुलासा

दिग्गज एक्टर सनी देओल की फिल्मों के लिए फैंस में एक अलग ही क्रेज नजर आता है। वे चार दशक से भी ज्यादा समय से अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी शानदार पर्सनलिटी और सादगी हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है। साल 2023 में आई फिल्म ‘गदर 2’ ने उनकी जबरदस्त वापसी कराई और उनके चाहने वालों को उनके एक्शन रूप ने सम्मोहित कर लिया। इसके बाद सनी की फिल्म ‘जाट’ इसी साल रिलीज हुई थी। हालांकि सनी के दमदार अभिनय के बावजूद फिल्म ज्यादा नहीं चली। अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

सनी इन दिनों डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' मूवी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें सनी रामभक्त हनुमान के रूप में नजर आएंगे। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सनी ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। ईटाइम्स से जुड़े सूत्र के मुताबिक सनी ने कुछ दिनों पहले ही शूटिंग खत्म कर दी। इस मूवी के दोनों पार्ट्स में सनी को हनुमान जी के रोल में देखा जाएगा। सनी का रोल पहले पार्ट में कम है, लेकिन दूसरे पार्ट में उनके किरदार को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। पहला पार्ट 2026 की दीवाली और दूसरा 2027 की दीवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर और देवी सीता का रोल साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाएंगी। साउथ इंडियन एक्टर यश को रावण का रोल निभाने का मौका मिल रहा है। सनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे ‘बॉर्डर 2’ और 'लाहौर 1947' में भी धूम मचाने को तैयार हैं। इन फिल्मों में वे एक बार फिर से अपनी देशभक्ति के तूफानी रोल से लोगों में जोश जगाएंगे। ‘बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी सहित कई सितारे नजर आएंगे। ‘लाहौर 1947’ में सनी के अपोजिट प्रीति जिंटा है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं।

sunny deol,actor sunny deol,ramayana movie,sunny ramayana,sunny shooting,gadar 2,sanjay dutt,actor sanjay dutt,baaghi 4,tiger shroff,sanjay baaghi 4

संजय दत्त ने कहा, ‘बागी 4’ की स्क्रिप्ट ने मुझे ऐसे प्रभावित किया, जैसा मैंने ‘वास्तव’…

एक्टर टाइगर श्रॉफ फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की ‘बागी 4’ मूवी के साथ चौथी बार ‘रॉनी’ के रूप में वापसी कर रहे हैं। फिल्म शुक्रवार (5 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हर्षा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की सबसे हिंसक फिल्म माना जा रहा है। इसमें टाइगर विलेन बने दिग्गज एक्टर संजय दत्त से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों के बीच जबरदस्त फाइट सीक्वेंस है। इस एक्शन थ्रिलर में सोनम बाजवा और हरनाज संधू के भी अहम रोल है। संजय ने खलनायक की भूमिका निभाने पर बात की।

उन्होंने पिंकविला संग बात करते हुए कहा कि ‘बागी 4’ में मेरा किरदार बेहद गंभीर और क्रूर है, फिर भी जब आप थिएटर से बाहर निकलेंगे, तो आपको उसके लिए दर्द महसूस होगा। जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो इसने मुझे काफी इम्प्रेस किया और यह मुझे एकदम अलग लगी थी। स्क्रिप्ट ने मुझे उस तरह से प्रभावित किया, जैसा मैंने ‘वास्तव’ के बाद से महसूस नहीं किया था।

इस भूमिका के लिए, मैंने खुद को बहुत मेहनत से तैयार किया है। मैंने अपना वजन बढ़ाया, मुश्किल ट्रेनिंग ली। सेट पर युवा ऊर्जा ने मुझे एक नए कलाकार जैसा महसूस कराया। सच कहूं तो, ‘बागी 4’ ने मुझे सेट पर घर जैसा महसूस करवाया। बता दें 4 दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव संजय हर प्रकार के रोल में खुद को साबित कर चुके हैं। उनमें जबरदस्त प्रतिभा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह