न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी ने इस अंदाज में की शाहरुख के बेटे आर्यन की तारीफ, ‘छावा’ फेम विनीत को पत्नी ने यूं किया बर्थडे विश

दिवंगत दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने शाहरुख खान, सन्नी देओल और जूही चावला को लेकर ‘डर’ नाम की फिल्म बनाई थी। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 8:18:53

2 News : सनी ने इस अंदाज में की शाहरुख के बेटे आर्यन की तारीफ, ‘छावा’ फेम विनीत को पत्नी ने यूं किया बर्थडे विश

दिवंगत दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने शाहरुख खान, सन्नी देओल और जूही चावला को लेकर ‘डर’ नाम की फिल्म बनाई थी। फिल्म सुपरहिट रही। हालांकि फिल्म के सेट पर शाहरुख और सनी के बीच अनबन हो गई और इसके बाद किसी और मूवी में साथ नजर नहीं आए। साल 2023 में ‘गदर 2’ की सक्सेस इवेंट में शाहरुख और सनी मिले। एक-दूसरे को गले लगाया, जिसे देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब सनी ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर शेयर किया है। आर्यन इसके माध्यम से डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं। सनी के छोटे भाई बॉबी देओल भी इस शो का हिस्सा हैं।

सनी ने ट्रेलर शेयर कर लिखा, “डियर आर्यन, तुम्हारा शो बहुत कमाल का लग रहा है। बॉबी ने उसकी बहुत तारीफ की। तुम्हारे पिता को तुम पर बहुत गर्व होगा। तुम्हें बहुत सारी शुभकामनाएं, बेटा। चक दे फट्टे।” बता दें कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फिल्म इंडस्ट्री की कहानी दिखाएगा। इसमें लक्ष्य लालवानी ने एक ऐसे लड़के का रोल किया है जो बाहर से आया है और इंडस्ट्री का स्टार बन जाता है। बॉबी ने अजय तलवार नाम के सुपरस्टार का रोल किया। बॉबी ने ट्रेलर लॉन्च पर इस शो और आर्यन के बारे में बात भी की थी।

उन्होंने कहा था कि मुझे रेड चिलीज़ से एक कॉल आया। वे बोले कि आर्यन एक शो बना रहे हैं। क्या आप आकर मिलना चाहेंगे?' मैंने कहा कि मैं ये शो करूंगा। मुझे इसकी कहानी सुनने की भी जरूरत नहीं। लेकिन आर्यन ने कहा कि वो खुद इसे नरेट करना चाहते हैं। तो मैं वहां गया और 7 घंटे तक बैठा रहा। मैंने वो स्क्रिप्ट सुनी मगर उससे ज्यादा मैं आर्यन को देख रहा था। जिस कन्विक्शन से वो मुझे कहानी सुना रहे थे, उसे देखकर मैं बहुत खुश था। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

विनीत कुमार सिंह हुए 46 साल के, पत्नी रुचिरा सिंह ने तस्वीरें शेयर कर लिखा…

‘छावा’ फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह आज रविवार को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। विनीत की पत्नी रुचिरा सिंह ने इस विशेष दिन पर बेटे की पहली तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक स्पेशल मैसेज भी लिखा। इसी साल 24 जुलाई को ही कपल के बेटे का जन्म हुआ था। आज वह एक महीने का हो गया।

रुचिरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “उस नौजवान से जिससे मैं पहली बार मोहित हुई थी, उस शानदार इंसान तक जिससे मैंने शादी की और अब इस नर्मदिल, प्यार करने वाले और जिम्मेदार पिता तक, आपके हर रूप ने मेरा दिल बार-बार जीत लिया है। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे हमसफर। हर बीतते दिन के साथ मैं आपको और ज्यादा चाहने लगी हूं। आप हमेशा ऐसे ही प्यार बांटते रहो, सीखते रहो, आगे बढ़ते रहो और सबको प्रेरित करते रहो। अब आपको आधिकारिक तौर पर दो नन्हें इंसानों की देखभाल करनी है। नए पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

रुचिरा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें पहली फोटो में विनीत बेटे को प्यार से गोद में लिए हुए हैं, जबकि रुचिरा भी उनके साथ पोज दे रही हैं। दूसरी फोटो में विनीत बच्चे के माथे पर किस कर रहे हैं। कमरे को गुब्बारों से सजाया गया है, जिन पर 'हैप्पी बर्थडे डैड' लिखा है। इनमें विनीत की कई फोटो भी टंगी दिख रही हैं। विनीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही प्राइम वीडियो की सीरीज ‘रंगीन’ में देखा गया था। इससे पहले वे सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह