Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी ने पोस्टर जारी कर बताई ‘जाट’ की रिलीज डेट, इस एक्ट्रेस को है बॉलीवुड से ब्लैकलिस्ट होने का दुख

सनी देओल (67) को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा का समय हो गया है। वे फैंस को अब तक कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दे चुके हैं। सनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 1:44:51

2 News : सनी ने पोस्टर जारी कर बताई ‘जाट’ की रिलीज डेट, इस एक्ट्रेस को है बॉलीवुड से ब्लैकलिस्ट होने का दुख

सनी देओल (67) को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा का समय हो गया है। वे फैंस को अब तक कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दे चुके हैं। सनी की इमेज खास तौर से एक्शन अवतार के रूप में बनी हुई है। उनकी पिछली फिल्म ‘गदर 2’ साल 2023 में आई थी, जिसने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस बीच सनी ने अपने चाहने वालों को खुश कर दिया है। सनी ने आज शुक्रवार (24 जनवरी) को उनकी अगली फिल्म ‘जाट’ की रिलीज डेट का अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐलान कर दिया।

सनी ने फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और बताया कि फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु और तमिल में भी रिलीज की जाएगी। इसके डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी हैं। फिल्म में थमन का म्यूजिक है। इसका निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले हुआ है। पोस्टर में सनी धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। सनी भारी भरकम मशीन गन अपने कंधों पर लिए गुस्से में हैं। सनी का लुक रफ-टफ है।

मैली जीन्स, टी-शर्ट और जैकेट के साथ गॉगल लगाए सनी तबाही मचाने के मूड में लग रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में एक हेलीकॉप्टर तहस-नहस सा नजर आ रहा है। ‘जाट’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास की ‘द राजा साब’ और अजित कुमार की ‘गुड बैड अगली’ से क्लैश होगा। तीनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी। ‘जाट’ की बात करें तो सनी इसमें लीड रोल प्ले कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा हैं जो विलेन का किरदार निभाएंगे। विनीत कुमार सिंह, सैय्यामी खैर, बबलू पृथ्वीराज, स्वरुप घोष की भी अहम भूमिका है।

मैंने एक रास्ता चुना, जिससे मुझे पता था कि कीमत चुकानी पड़ेगी : स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (36) अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। अब स्वरा ने बताया है कि बॉलीवुड ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में स्वरा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिस तरह से मैं अपने राजनीतिक विचार लोगों के साथ साझा करती हूं, उससे मुझे यह खामियाजा भुगतना पड़ा है। अब इससे इनकार करने का कोई मतलब नहीं।

अब यह साफ है कि मुझे दरकिनार किया गया। इस बात को लेकर मेरे मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं है। मैंने एक रास्ता चुना, जिससे मुझे पता था कि मुझे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि कुछ भी हो आपको ऐसी बातों का बुरा लगता है। मुझे भी बॉलीवुड द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने पर काफी दुख हुआ था। मुझे अपना काम पसंद था और मैं अच्छा काम कर रही थी। बॉलीवुड इसके लिए अकेले जिम्मेदार नहीं है।

सत्ता में बैठे ताकतवर लोग भी असहमति जताने वालों को सजा देने का विकल्प चुनते हैं और असहमति जताने वाले को अपराधी मान लिया जाता है। उल्लेखनीय है कि स्वरा ने राजनेता फहाद अहमद के साथ शादी की है। फहाद पहले समाजवादी पार्टी में थे, लेकिन पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले वे एनसीपी (शरद पवार) में शामिल हो गए थे। स्वरा ने ‘तनु वेड्स मनु’, ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका