न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘गदर 2’ के 2 साल पूरे होने पर सनी-अनिल ने शेयर की पोस्ट, ‘जॉली एलएलबी 3’ का मोशन पोस्टर रिलीज

दिग्गज एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को आज सोमवार (11 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज के 2 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 8:59:56

2 News : ‘गदर 2’ के 2 साल पूरे होने पर सनी-अनिल ने शेयर की पोस्ट, ‘जॉली एलएलबी 3’ का मोशन पोस्टर रिलीज

दिग्गज एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को आज सोमवार (11 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज के 2 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर सनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में फिल्म से जुड़े और थिएटर के कई सीन हैं। सनी ने कैप्शन में लिखा, “दो साल हो चुके हैं, लेकिन प्यार अभी भी कल की तरह लगता है। हर आंसू जो आपने बहाए, आपकी ओर से लगाए गए हर नारे, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, मेरी आत्मा में बसते हैं। तारा सिंह सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि वह एक इमोशन है। ‘गदर 2’ को अपने दिल का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।”

वीडियो में फिल्म को सिनेमाघरों में मिले दर्शकों के रिएक्शन, दर्शकों का रिव्यू और थिएटर के अंदर नाचते-गाते लोग दिख रहे हैं। ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा है, “इतनी तेजी से दो साल गुजर गए..अभी भी गदर हर तरफ गदर मचा रही है..#गदर 2 लोगों की फिल्म है..हर किसी ने इसे पसंद किया है..दर्शकों को बधाई हो..मुझे पता है कि आप सभी ‘गदर 3’ का इंतजार कर रहे हैं..लेकिन आपके लिए फिर से इतिहास बनाना है तो ईश्वर की कृपा और समय चाहिए..इसलिए कृपया इंतजार करें @punitgoenka @iamsunnydeol.”

फिल्म की बात करें तो एक दशक के बाद ‘गदर 2’ में ‘तारा सिंह’ (सनी) और ‘सकीना’ (अमीषा पटेल) की आगे की कहानी दिखाई गई थी। इसमें दोनों का बेटा ‘जीते’ (उत्कर्ष शर्मा) बड़ा हो गया था और वह पाकिस्तान में फंस जाता है, जिसके बाद तारा उसे वहां से छुड़ाने जाते हैं। पहले पार्ट में विलेन के रोल में अमरीश पुरी नजर आए थे, जबकि दूसरे पार्ट में मनीष वाधवा ने विलेन की भूमिका निभाई। अमरीश का निधन हो चुका है। ‘जीते’ के अपोजिट सिमरन कौर नजर आई थीं। फिल्म ने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। यह साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ का सीक्वल है। उसने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। सनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘जाट’ थी। वे अब ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे।

‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के हैं अहम रोल

अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी 'जॉली एलएलबी 3' में अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। फैंस में उन्हें लेकर काफी क्रेज है। मेकर्स भी फैंस की उत्सुकता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था और अब मोशन पोस्टर शेयर किया है। स्टार स्टूडियोज ने आज सोमवार (11 अगस्त) को अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्टर साझा किया है। इसमें अक्षय और अरशद एक दरवाजे के अंदर प्रवेश करने के लिए एक-दूसरे से लड़ते दिख रहे हैं।

अक्षय थोड़े अग्रेसिव मूड में हैं, जबकि अरशद भी हाथों में कानूनी कागज लिए टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाए हुए हैं। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “केस नंबर 1722 की याचिका हुई मंजूर! एडवोकेट जॉली (अक्षय कुमार) और एडवोकेट जॉली (अरशद वारसी) हाजिर हों! फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर कल रिलीज होगा।”

इससे पहले मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें अभिनेता सौरभ शुक्ला (जज सुंदरलाल त्रिपाठी), जॉली (अक्षय और अरशद) के साथ अपनी परेशानियों को हास्यपूर्ण अंदाज में बयां करते नजर आए थे। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर हैं और प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजीत अंधारे हैं। वहीं इसके सह-प्रोड्यूसर नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा हैं। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी