न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज, पाकिस्तानी सैनिकों के छक्के छुड़ाते दिखे ‘तारा सिंह’ और ‘जीते’, आप भी देखें...

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। फैंस एक बार फिर से इस जोड़ी का जादू देखना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jul 2023 10:58:52

‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज, पाकिस्तानी सैनिकों के छक्के छुड़ाते दिखे ‘तारा सिंह’ और ‘जीते’, आप भी देखें...

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। फैंस एक बार फिर से इस जोड़ी का जादू देखना चाहते हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। इससे पहले बुधवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर से पता चलता है कि सनी एक बार फिर पाकिस्तान जाएंगे। इस बार वे सकीना (अमीषा) के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे को बचाने के लिए बॉर्डर पार करेंगे। ट्रेलर में सनी का जबरदस्त एक्शन और डायलॉग्स सबका ध्यान खींचते हैं।

एक सीन में तारा सिंह (सनी) पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर को कहते हैं, 'अगर आप आज पाकिस्तान के लोगों से पूछों कि वे कहां जाना चाहते हैं, तो आधे से अधिक पाकिस्तान खाली हो जाएगा।' ट्रेलर पाकिस्तान की सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों के सीन के साथ शुरू होता है। सनी पाकिस्तानी सैनिकों के साथ निडरता से मुकाबला करते हैं। फिर सनी और अमीषा के खुशनुमा शादीशुदा जीवन की झलक दिखाई देती है। सनी को बेटे जीते के साथ ‘मैं निकला गड्डी लेके’ के गाने के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। जीते को पाकिस्तानी सैनिक गिरफ्तार कर लेते हैं और उसके साथ खूब बेरहमी करते हैं।

इस दौरान जीते चेतावनी देता है कि दुआ मांगों कि मेरे पिता पाकिस्तान न आए, अगर आ गए तो किसी की भी खैर नहीं होगी। सनी बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंचते हैं। बाप-बेटा मिलकर पूरी पाकिस्तानी सेना से लड़ते हैं। ट्रेलर की टैगलाइन में लिखा है, “इस स्वतंत्रता दिवस पर, वह अपने परिवार और राष्ट्र के लिए लड़ेंगे।” फिल्म में सनी-अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा, गौरव चोपड़ा और मीर सरवर के भी अहम किरदार हैं। रोहित चौधरी और मनीष वाधवा ने विलेन का रोल किया है। ‘गदर 2’ के डायरेक्टर ‘गदर’ वाले ही अनिल शर्मा हैं।

sunny deol,ameesha patel,gadar 2 movie,gadar 2 trailer,utkarsh sharma,tara singh,sakina,jeete

सनी देओल हुए भावुक तो अमीषा पटेल ने पोछें आंसू

सनी देओल और अमीषा पटेल ने ‘गदर 2’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सनी की आंखें भर आईं। ऐसा देख पास खड़ी अमीषा ने उनके आंसू पोंछे और गले लगाते हुए उन्हें संभाला। दरअसल सनी के ये आंसू खुशी के थे, जो एक फैन के लगाए नारे से निकल आए थे। सनी ट्रेलर लॉन्च करने जब स्टेज पर आए तो उनके फैंस ने सनी देओल जिंदाबाद के नारे लगा दिए।

सनी ने हाथ जोड़े तो एक फैन ने 'आप हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान हो' का नारा लगा दिया। इस पर थैंक्यू बोलते हुए सनी के आंसू निकल आए। आपको बता दें कि सनी इससे पहले भी कई फिल्मों में देशभक्त का रोल अदाकर लोगों के दिलों में बस चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ऐसे किरदार भी निभाए हैं, जो देश में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर जमकर गुस्सा निकालते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश