न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेंद्र हुए 88 के, सनी-बॉबी-ईशा ने ऐसे लुटाया अपने पापा पर प्यार, जानें-बॉलीवुड के ‘हीमैन’ से जुड़ी कुछ खास बातें

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आज शुक्रवार को 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वे इसी साल जुलाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 11:39:45

धर्मेंद्र हुए 88 के, सनी-बॉबी-ईशा ने ऐसे लुटाया अपने पापा पर प्यार, जानें-बॉलीवुड के ‘हीमैन’ से जुड़ी कुछ खास बातें

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आज शुक्रवार को 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वे इसी साल जुलाई में आई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में थे। इसके अलावा धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डालते रहते हैं। इनके माध्यम से वे खुद के बारे में तो अपडेट देते ही हैं, साथ ही परिवार के सभी सदस्यों पर प्यार लुटाने के साथ उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। उनके बर्थडे के मौके पर फैंस और उनके चाहने वाले उन पर अलग-अलग अंदाज में बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।

वे बॉलीवुड के ‘हीमैन’ के प्रति अपनी भावनाएं दिखाने में जुटे हैं। इस बीच धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल और बेटी ईशा देओल ने भी उन्हें विश किया है। सनी ने डैडी के साउथ पहाड़ों वाली ट्रिप की शानदार तस्वीर शेयर की है और लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे पापा, लव यू।” ईशा ने कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र, ईशा के माथे को चूमते दिख रहे हैं।

ईशा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे पापा, लव यू। मैं आपके लिए प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा खुश रहिए, हेल्दी रहिए और मजबूत रहिए। आपको खूब सारा प्यार पापा।” ईशा की इस पोस्ट पर धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने भी रिएक्ट किया है। बॉबी ने खूब सारे रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की है। बॉबी की फिल्म ‘एनिमल’ हाल ही में रिलीज हुई है।

धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉबी की जमकर तारीफ की थी। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र ने पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर से की थी, जो उनकी अरेंज मैरिज थी। इस शादी से धर्मेंद्र के दो बेटे सनी व बॉबी तथा दो बेटियां विजेता व अजेता देओल हुए। इसके बाद धर्मेंद्र ने दूसरी शादी दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी से रचाई। उनके दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हुईं।

धर्मेंद्र को पहली फिल्म 'दिल भी तेरा और हम भी तेरे' के लिए मिले थे मात्र 51 रुपए

बता दें कि धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। लुधियाना के साहनेवाल गांव में जन्मे धर्मेंद्र ने साल 1960 में 'दिल भी तेरा और हम भी तेरे' से बॉलीवुड में कदम रखा। बताया जाता है कि उन्हें इस फिल्म को साइन करने के लिए मात्र 51 रुपए मिले थे। साल 1961 में फिल्म ‘बॉयफ्रेंड’ में उनकी सहायक भूमिका थी और अगले कुछ वर्षों तक उन्हें कई रोमांटिक भूमिकाओं में लिया गया।

उनकी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों में 'सूरत और सीरत', 'बंदिनी', 'दिल ने फिर याद किया', 'पूजा के फूल', 'बहारें फिर भी आएंगी', 'शादी', 'आई मिलन की बेला', 'फूल और पत्थर' शामिल है। ‘फूल और पत्थर’ साल 1966 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और धर्मेंद्र को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

धर्मेंद्र ने बाद में भी ‘शोले’ सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा हेमा मालिनी के साथ जमी। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्में कीं। धर्मेंद्र ने सनी को ‘बेताब’ और बॉबी को ‘बरसात’ मूवी से लॉन्च किया था। उन्हें साल 2012 में भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे