Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा के फिल्मों में काम नहीं करने से खफा हैं सुनीता, गर्लफ्रेंड गौरी संग मां के घर पहुंचे आमिर खान

सुपरस्टार गोविंदा (61) ने लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया। लोग उनकी एक्टिंग और डांस पर खास तौर से फिदा थे। हालांकि गोविंदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 May 2025 12:28:40

2 News : गोविंदा के फिल्मों में काम नहीं करने से खफा हैं सुनीता, गर्लफ्रेंड गौरी संग मां के घर पहुंचे आमिर खान

सुपरस्टार गोविंदा (61) ने लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया। लोग उनकी एक्टिंग और डांस पर खास तौर से फिदा थे। हालांकि गोविंदा पिछले काफी समय से गिनी-चुनी फिल्में ही कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2019 में आई ‘रंगीला राजा’ थी, जो फ्लॉप रही। गोविंदा के समकालीन अधिकतर हीरो आज भी बराबर एक्टिव हैं, लेकिन कॉमेडी किंग की फिल्में नहीं आने से फैंस निराश हैं। अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस बारे में बात की है। उन्होंने गोविंदा के कमबैक न करने को लेकर उनकी आलोचना की है और इसके लिए दोस्तों को भी जिम्मेदार ठहराया।

सुनीता ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं अक्सर गोविंदा से पूछती रहती हूं कि आपके जैसा दिग्गज एक्टर घर पर क्यों बैठा है। मैं कहती हूं कि अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ आपकी उम्र के एक्टर हैं, जो कि अभी भी काम कर रहे हैं। मैं उनसे पूछती हूं कि आप काम क्यों नहीं करते हैं। गोविंदा के दोस्त उन्हें ये नहीं बता रहे हैं कि ऑडियंस अब 90 के दशक की फिल्में नहीं देख रहे हैं। सुनीता ने आगे कहा कि गोविंदा की जिंदगी बर्बाद क्यों कर रहे हो दो कौड़ी के पैसों के लिए? उससे कहो कि वजन कम करे या सुंदर दिखे। मैं हमेशा गोविंदा से कहती हूं कि आप एक दिग्गज अभिनेता हो, आप 90 के दशक के राजा थे।

आज की पीढ़ी भी आपके गानों पर डांस करती है। फिर आप घर पर क्यों बैठे हो? गोविंदा जिन दोस्तों के साथ घूमते हैं, वे उनके लिए अच्छा नहीं कह रहे हैं, बस हां में हां मिलाते हैं। उनका इरादा गोविंदा के लिए अच्छा नहीं है। मैं उनसे कहती हूं अच्छे लोगों के साथ उठो बैठो। मैंने गोविंदा को OTT प्लेटफॉर्म पर काम करने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। मैंने उनसे कहा था कि 4-5 साल बाद लोग सिर्फ OTT देखेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि वे सिर्फ बड़े पर्दे की फिल्में करना चाहते हैं।

मैं अब उनका काम भी मैनेज नहीं करती। 38 साल झेल लिया और अब वो सुनते ही नहीं। बता दें गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। तब सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं। उनके एक बेटा यशवर्धन और बेटी टीना हैं। पिछले दिनों गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में दरार को लेकर लगातार खबरें आई थीं। हालांकि सुनीता साफ कर चुकी हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
govinda,superstar govinda,sunita ahuja,govinda sunita,govinda comeback,govinda films,aamir khan,superstar aamir khan,mothers day,gauri spratt,aamir gauri 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं आमिर खान और गौरी स्प्रैट

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 14 मार्च को अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार मीडिया से अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से मिलवाया था। तब से वो दोनों साथ नजर आते हैं। वे अक्सर साथ में कहीं न कहीं स्पॉट हो जाते हैं। अब आमिर, गौरी संग मां जीनत हुसैन के घर पहुंचे। आमिर ने यहां मदर्स डे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दिल छू लेने वाली फोटो में आमिर मां और बहन निखत के साथ खड़े हैं।

एक और फोटो में केक काटा जा रहा है। इसमें गौरी भी नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि आमिर और गौरी वैसे तो एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं, लेकिन पिछले एक-डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। आमिर का दो बार तलाक हो चुका है। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। उनके बेटा जुनैद और बेटी आयरा खान हैं। आमिर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव के साथ शादी की। सरोगेसी से उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ।

साल 2021 में उनका तलाक हो गया। आमिर के भले ही दो तलाक हो गए हो, लेकिन वे अब भी दोनों पत्नियों और बच्चों के करीब हैं। आमिर सबका ध्यान रखते हैं। उनके वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आमिर ने फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। आमिर तमिल मूवी 'कूली' में कैमियो कर सकते हैं। उन्होंने 'लाहौर 1947' भी प्रोड्यूस की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका